ओमान तट के पास व्यापारी जहाज पर हमला: 11 भारतीय सवार; 10 सुरक्षित, एक अब भी लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
ओमान के तट के पास एक व्यापारी जहाज (जीएफएस गैलेक्सी) पर हुए हमले में सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। भारत सरकार ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को जारी बयान में बताया कि मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ओमान सरकार और स्थानीय एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है तथा लापता भारतीय की तलाश और बचाव अभियान पर लगातार नजर रखे हुए है।
भारत ने जताई चिंता, ओमान का जताया आभार
विदेश मंत्रालय ने बचाव अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार और स्थानीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उम्मीद जताई कि लापता भारतीय का जल्द से जल्द सुरक्षित पता लगाया जाएगा।
व्यापारी जहाजों पर हमले तुरंत रुकें: भारत
भारत ने क्षेत्र में व्यापारी जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे हमले तत्काल बंद होने चाहिए। मंत्रालय ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और विवादों का समाधान संवाद एवं कूटनीतिक माध्यमों से निकालने की अपील की।
समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर जोर
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए समुद्री मार्गों का सुरक्षित और निर्बाध संचालन बेहद आवश्यक है। भारत ने अपील की कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर जहाजों की सामान्य आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जाए, ताकि वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा प्रभावित न हो।
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और ओमान प्रशासन के साथ समन्वय कर लापता भारतीय की सुरक्षित तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!