श्रेय लेने की होड़ में भिड़े कांग्रेस-भाजपा नेता: विधायक कार्यक्रम छोड़कर हुए रवाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
नगर के झंडा चौक पर रविवार को एक नया वेंडर मॉल शुरू हुआ। यह मॉल 3.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसके लोकार्पण के लिए बड़ा मंच सजाया गया था। शहर के तमाम बड़े नेता इस मौके पर मौजूद थे। लेकिन शांति से चल रहा यह कार्यक्रम कुछ ही मिनटों में सियासी अखाड़ा बन गया।
मंच पर सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान मौजूद थे। शुरुआत में दोनों दलों के नेता एक साथ मंच पर बैठे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में मामला गरमा जाएगा।
उपलब्धियां गिनाने पर हुआ हंगामा
विवाद की शुरुआत तब हुई जब भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे ने भाजपा परिषद की उपलब्धियां गिनानी शुरू कीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की पिछली परिषदों ने बड़वानी के लिए कुछ नहीं किया। यह बात सुनते ही विधायक राजन मंडलोई अपनी सीट से उठ खड़े हुए।
हुई नोकझोंक
विधायक ने माइक पर सीधे कहा कि इस तरह की राजनीति मंच से मत करो। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि विधायक अपने पार्षदों और समर्थकों के साथ कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए। पूरे कार्यक्रम में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।
टेंडर किसने पास कराया
कार्यक्रम से निकलने के बाद विधायक मंडलोई ने दावा किया कि वेंडर मार्केट की योजना और टेंडर प्रक्रिया पिछली कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में ही शुरू हुई थी। उनके मुताबिक बड़वानी की पुरानी सब्जी मंडी को तोड़कर यह आधुनिक वेंडर मार्केट बनाया गया है।
तीन साल में भी पूरा नहीें हुआ काम
विधायक का आरोप था कि भाजपा तीन साल में भी यह काम समय पर पूरा नहीं कर सकी। उनका कहना था कि इस परियोजना की तीन-तीन डेडलाइन बीत गईं, लेकिन काम कछुआ गति से चलता रहा। अब जब उद्घाटन का समय आया तो भाजपा कांग्रेस को कोसकर पूरा श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रही है।
जनप्रतिनिधियों का अपमान
विधायक ने कार्यक्रम के संचालन के तरीके पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि मंच का संचालन नगर पालिका के एक सप्लायर के हाथ में था। उन्होंने बताया कि संचालन के दौरान निर्वाचित पार्षदों के नाम तक नहीं लिए गए। विधायक ने इसे जनप्रतिनिधियों का सीधा अपमान बताया और कहा कि अभद्र भाषा के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
भाजपा का पलटवार
कांग्रेस के वॉकआउट के बाद भी भाजपा ने कार्यक्रम को रुकने नहीं दिया। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने मंच से अपनी बात मजबूती से रखी। उन्होंने कहा कि यह वेंडर मॉल शहर के रेहड़ी-पटरी और फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए बनाया गया है। इन स्थायी दुकानों का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है सांसद ने दावा किया कि भाजपा सिर्फ बातें नहीं करती, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाती है। इस पूरे विवाद ने बड़वानी की राजनीति को गरमा दिया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!