वीडियो देखिये, मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी: गांव की काकड़ पर मिले शव; जहरीले पदार्थ की बोतल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास (मध्य प्रदेश)।
देवास जिले में रविवार को एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नरसला में मां और बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव की काकड़ (सीमावर्ती क्षेत्र) पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने सुबह दोनों को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मां-बेटे की मौत की खबर से गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया।
मृतकों की पहचान हुई
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 65 वर्षीय अजब बाई और उनके 45 वर्षीय बेटे राधेश्याम के रूप में हुई है। दोनों ग्राम नरसला के निवासी बताए जा रहे हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर विजयागंज मंडी थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई।
मौके से मिली जहरीले पदार्थ की बोतल
पुलिस को घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध जहरीले पदार्थ की बोतल और मृतकों की मोटरसाइकिल मिली है। पुलिस ने दोनों वस्तुओं को जब्त कर लिया है और उन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने स्वयं जहरीला पदार्थ खाया या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
ASP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एच.एन. बाथम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों व परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है और मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
आत्महत्या की आशंका, लेकिन सभी एंगल से जांच जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एच.एन. बाथम ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, क्योंकि मौके से जहरीले पदार्थ की बोतल बरामद हुई है। हालांकि पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही लगाया जा सकेगा। फिलहाल विजयागंज मंडी थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मां-बेटे ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया या फिर घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!