उपचुनाव में आज शक्ति प्रदर्शन का महामुकाबला: भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज रहेंगे मैदान में; नामांकन से तेज होगी चुनावी जंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव सोमवार को निर्णायक दौर में प्रवेश करने जा रहा है। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों दलों ने इस अवसर को महज कानूनी प्रक्रिया न मानकर राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच बना दिया है। नामांकन के साथ ही उपचुनाव का प्रचार अभियान भी पूरी तरह रफ्तार पकड़ लेगा।
भाजपा-कांग्रेस दोनों दिखाएंगे ताकत
भाजपा ने आशुतोष तिवारी के नामांकन को भव्य आयोजन का रूप दिया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी प्रस्तावित है। पार्टी इस आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन की मजबूती का संदेश देना चाहती है।
उधर कांग्रेस भी पीछे नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही दतिया पहुंच चुके हैं। घनश्याम सिंह के नामांकन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी के जरिए कांग्रेस अपनी चुनावी ताकत का प्रदर्शन करेगी।
भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन में एकजुटता
आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने के बाद भाजपा के भीतर असंतोष खुलकर सामने आया था। चंबल अंचल में पहली बार कार्यकर्ताओं की नाराजगी सार्वजनिक रूप से दिखाई दी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया में आज भी संगठन के मंडल, जिला और बूथ स्तर पर बड़ी संख्या में डॉ. नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का प्रभाव है। ऐसे में भाजपा के लिए सबसे अहम चुनौती पूरे संगठन को एकजुट कर चुनाव मैदान में उतारने की रहेगी।
नरोत्तम मिश्रा पर डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी
टिकट नहीं मिलने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी बात रखी। अब पार्टी उन्हें नामांकन और चुनाव प्रचार में प्रमुख भूमिका देकर यह संदेश देना चाहती है कि भाजपा में किसी तरह की अंदरूनी खींचतान नहीं है। हालांकि इसका वास्तविक असर चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान ही सामने आएगा।
त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला
इस बार दतिया का चुनाव केवल भाजपा और कांग्रेस तक सीमित नहीं दिख रहा। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। बसपा के चुनाव मैदान से बाहर रहने के कारण दलित और पिछड़े वर्ग के वोटों का नया समीकरण बनने की संभावना है, जिसका फायदा आजाद समाज पार्टी को मिल सकता है।
सपा ने कांग्रेस को दिया खुला समर्थन
उत्तर प्रदेश से सटे दतिया में समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन की रणनीति के तहत अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को खुला समर्थन देने का फैसला किया है। इससे कांग्रेस को गठबंधन समर्थक वोटों का अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नामांकन के बाद चरम पर पहुंचेगा चुनाव प्रचार
नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही चुनावी मुकाबला पूरी तरह प्रचार अभियान पर केंद्रित हो जाएगा। भाजपा संगठन की एकजुटता और सरकार के विकास कार्यों को मुद्दा बनाएगी, जबकि कांग्रेस सत्ता विरोधी माहौल और गठबंधन की ताकत के सहारे चुनावी बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। वहीं आजाद समाज पार्टी सामाजिक समीकरणों के आधार पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा संगठन की अंदरूनी नाराजगी को पूरी तरह खत्म कर पाएगी, या कांग्रेस बदले हुए राजनीतिक समीकरणों का लाभ उठाकर मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ देगी। इसका जवाब आने वाले चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान सामने आएगा।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!