मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट: जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,छिंदवाड़ा।
जिले के चौराई थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाकर 32 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। हैरत की बात यह है कि महिला ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले हाथों और पैरों पर मेहंदी से संदेश लिखे थे। पुलिस इन्हें सुसाइड नोट के रूप में जांच का अहम हिस्सा मान रही है।
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्रीति पति लखन वर्मा, निवासी चन्हियाखुर्द के रूप में हुई है। शुक्रवार को जहर सेवन करने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेहंदी से लिखे संदेश बने अहम साक्ष्य
पुलिस ने मृतका के हाथों और पैरों पर मेहंदी से लिखे संदेशों की फोटो और वीडियो सुरक्षित कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन संदेशों में महिला की मानसिक स्थिति और उसकी परेशानियों के बारे में पता चलता हैं। इसलिए इन्हें जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
तनाव में थी महिला
थाना प्रभारी मोहन मारस्कोले के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। उसकी शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और हाल ही में बेटे की मौत के बाद वह गहरे सदमे में थी। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्थिति स्पष्ट
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और परिजनों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!