खबर
Top News

प्राकृतिक आपदा ने तोड़ी किसानों की कमर: केले की फसल नष्ट होने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 7:15 pm
शेयर करें:
प्राकृतिक आपदा ने तोड़ी किसानों की कमर

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
जिले के केला उत्पादक किसानों की फसल बारिश में नष्ट होने के बाद भी अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। सरकार और प्रशासन से केवल आश्वासन मिल रहा है, लेकिन मुआवजा राशि अब भी नहीं मिल पाई है। इस कारण कई किसान न तो बैंकों का कर्ज भर पा रहे हैं और न ही अगली फसल के लिए खाद-बीज की खरीदी कर पा रहे हैं।

189 गांवों में हुआ नुकसान
इस वर्ष तीन बार तेज हवा और बेमौसम बारिश से 189 गांवों में केला फसल को नुकसान हुआ है। इन गांवों के 7501 किसानों की 8393.69 हेक्टेयर में लगी फसल खराब हुई थी। जिला प्रशासन के सर्वे में 98.96 करोड़ रुपए का नुकसान सामने आया था। इनमें बुरहानपुर, नेपानगर और खकनार तहसील के गांव शामिल थे। इसके अनुरूप प्रशासन ने प्रस्ताव बना कर भोपाल भेजे थे। प्रस्ताव भेजने के बाद अब तक मुआवजा राशि का वितरण शुरू नहीं हो पाया है।

फसल बीमा का इंतजार कर रहे किसान
जिले के किसान सरकारी सिस्टम की लापरवाही का शिकार हैं। एक ओर उन्हें मुआवजा देने में कई महीने का इंतजार कराया जाता है तो दूसरी ओर सरकार फसल बीमा का लाभ भी नहीं दे पा रही है। बीते सात साल से किसान मौसम आधारित फसल बीमा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

नुकसानी से कम मुआवजा
प्रगतिशील किसान संगठन अध्यक्ष रघुनाथ पाटिल का आरोप है कि जनप्रतिनिधि हर बार फसल बर्बाद होने पर खेतों में तो पहुंचते हैं, लेकिन फसल बीमा का लाभ नहीं दिला पा रहे। उनका कहना है कि आरबीसी के तहत अधिकतम दो लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाता है, जो नुकसान के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। हर साल नुकसान के कारण किसानों की लगातार कमर टूट रही है।

खाद-बीज के लिए नहीं बची राशि
केला फसल खराब होने के कारण कई छोटे किसान इन दिनों खाद और बीज के संकट से भी जूझ रहे हैं। उनके पास इसके लिए भी रुपये नहीं बचे हैं। जिसके कारण वे कहीं से भी कर्ज लेने के लिए विवश हैं। इसके अलावा खाद के लिए टोकन प्रणाली लागू होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में खाद की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं। हालांकि कलेक्टर हर्ष सिंह ने सख्त निर्देश दिए हैं, कि इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार अथवा समिति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 13 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 13 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 13 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 13 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 13 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 13 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 13 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 13 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 14 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 14 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 14 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 14 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 14 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 14 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 14 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 14 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 14 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 14 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!