देवकीनंदन ठाकुर के बेटे की ट्रोलिंग पर धीरेंद्र शास्त्री नाराज: बोले- संतान को पिता का पेशा चुनने का अधिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
देवकीनंदन ठाकुर के बेटे देवांश को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही ट्रोलिंग के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि किसी कथावाचक का बेटा भी उसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है, तो इसमें आपत्ति की कोई वजह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने परिवार की परंपरा और पेशे को आगे बढ़ाने का अधिकार है।
कथा पसंद नहीं तो न जाएं, लेकिन उपहास उचित नहीं
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी को कोई कथा या कथावाचक पसंद नहीं है तो वह वहां जाने से इनकार कर सकता है, लेकिन किसी संत या धार्मिक वक्ता का मजाक उड़ाना उचित नहीं है। उन्होंने संत समाज के सम्मान की बात करते हुए कहा कि धार्मिक आस्थाओं से जुड़े लोगों के प्रति मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।
मतभेदों से दूर रहें
उन्होंने हिंदू समाज से आपसी मतभेदों को दूर कर एकजुट रहने की अपील की। शास्त्री ने कहा कि समाज की कमजोरी तब बढ़ती है जब लोग अपने ही धर्म और परंपराओं से जुड़े लोगों की आलोचना करने लगते हैं। ये बातें उन्होंने तिरुपति बालाजी में आयोजित तीन दिवसीय कथा के दौरान कहीं।
देवांश की भागवत कथा के बाद शुरू हुआ विवाद
बता दें कि देवकीनंदन ठाकुर के एक बेटे और तीन बेटियां हैं। उनका बेटा देवांश अभी दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है। परिवार के अनुसार, देवांश ने कम उम्र से ही वैदिक ग्रंथों और भागवत कथा का अध्ययन शुरू कर दिया था।
हाल ही में गुजरात के सोमनाथ में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में देवांश ने पहली बार सार्वजनिक मंच से भागवत पाठ किया। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें देवकीनंदन ठाकुर मंच पर बैठे नजर आए और देवांश भजन करते दिखाई दिए।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक परंपरा और संस्कारों की निरंतरता बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने धार्मिक क्षेत्र में परिवारवाद को लेकर सवाल उठाए। इसी बहस के बीच देवांश को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
देवकीनंदन ठाकुर ने भी दिया जवाब
मामले पर देवकीनंदन ठाकुर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनके बेटे को किस बात के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को संस्कार और शिक्षा देते हैं, और वही उन्होंने भी किया है।
उन्होंने बताया कि देवांश अभी केवल 14 वर्ष का है और परिवार के अनुसार वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करता। उनका कहना है कि बचपन से मंदिर और सत्संग के वातावरण में रहने से बच्चों में संस्कार और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!