बच्चे घर पहुंचे तो सामने था जिंदगी का सबसे भयावह दृश्य: खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं मां; खुली थी आंखें, बिस्तर पर था चाकू
KHULASA FIRST
संवाददाता

इंदौर। शहर की डाक कुंज कॉलोनी में 11 जुलाई को हुई पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के बाद दोनों बच्चे सदमे में हैं। घटना वाले दिन सुबह प्रेक्षा और उसका छोटा भाई अव्यक्त स्कूल गए थे। दोपहर से पहले उनके पिता अखिलेश सैनी स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रेक्षा को मां का सोने का नेकलेस, घर की चाबी, एटीएम कार्ड, स्कूटर की चाबी और कुछ जरूरी सामान देते हुए कहा कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह सीधे अपनी मौसी के घर चली जाए।
स्कूल की छुट्टी के बाद प्रेक्षा और उसका भाई घर पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था और अंदर तेज आवाज में टीवी चल रहा था। जैसे ही दोनों ने कमरे में प्रवेश किया, सामने मां उर्मिला सैनी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं। उनकी आंखें खुली थीं और परिजनों के अनुसार उस समय उनमें हलचल भी महसूस हो रही थी।
कमरे में खून फैला हुआ था और बिस्तर पर खून से सना चाकू पड़ा था।यह दृश्य देखकर दोनों बच्चे बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने तत्काल अपने नाना को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार का कहना है कि उस एक पल ने दोनों बच्चों की पूरी जिंदगी बदल दी।
घटना के बाद सदमे में डूबी प्रेक्षा ने परिजनों को बताया कि घर में लंबे समय से माता-पिता के बीच विवाद चलता था। प्रेक्षा का कहना है कि कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि मारपीट तक की नौबत आ जाती थी। जब वह मां का पक्ष लेती थी तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता था और कई बार उस पर हाथ भी उठाया गया। उसने यह भी बताया कि पहले भी पिता ने मां को जान से मारने की धमकी दी थी और एक बार उनका गला दबाने की घटना भी हुई थी, जिसके निशान लंबे समय तक बने रहे। इन दावों की पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
मां की हत्या के बाद प्रेक्षा और उसका छोटा भाई फिलहाल रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चे मानसिक रूप से बेहद आहत हैं। वे बार-बार उसी भयावह घटना को याद कर रो पड़ते हैं। मां की याद आते ही दोनों की आंखें भर आती हैं और वे सामान्य होने की कोशिश के बावजूद उस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
संबंधित समाचार

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!