गाड़ी टच हुई तो कंजरों ने फोड़ डाला ब्लॉक और बोतल से सिर: पुलिस को देखते ही बाइक छोड़ भागे बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में मामूली वाहन टकराने की बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया। बाइक सवार युवक को पहले गालियां दी गईं, फिर साथियों को बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई।
हमलावरों ने पत्थरनुमा ब्लॉक और कांच की बोतल से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। डायल-112 के पहुंचते ही आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस अब आरोपियों और घटनास्थल पर छोड़ी गई बाइक की जांच में जुटी है। यह बात सामने आ रही है कि बाइक चोरी की है।
घटना खजराना क्षेत्र के मयूर अस्पताल के पास की है। घायल की पहचान सागर निवासी ओल्ड राजमोहल्ला के रूप में हुई है, जो कैफे चलाता है।
फरियादी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5.50 बजे वह सूरज नगर में कैफे के कर्मचारी को छोड़कर एलआईजी कैफे लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक चालक ने गाड़ी टकराने की बात को लेकर उसे रोक लिया और गालियां देने लगा।
बाइक चालक ने दो अन्य साथियों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर युवक से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार एक आरोपी ने पास में पड़ा पत्थरनुमा ब्लॉक उठाकर उसके सिर पर दे मारा, जिससे उसके तेज खून बहने लगा।
वहीं दूसरे हमलावर ने कांच की बोतल से उसके कंधे पर वार कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को देखकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची।
घायल की हालत गंभीर होने और ज्यादा खून बहने के कारण उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस वाहन को आते देख हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि छोड़ी गई बाइक संदिग्ध है और उसके चोरी की होने की आशंका है। पुलिस ने सागर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!