बुलाया तो पूजा के बहाने था: फिर महिला-पुरुष के साथ क्या कर दिया; किस भ्रम में जल्लाद बन गया युवक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
गुरुवार सुबह जिले के अतरवा गांव में 21 वर्षीय छत्रपति सिंह ने दो लोगों की हत्या कर दी। उसने धारदार हथियार से फूल कुमारी सिंह (50) और केमला सिंह (65) के सिर धड़ से अलग कर दिए। बीच-बचाव करने आए सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह है घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पड़ोसियों को पूजा में बुलाया और वहीं अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए दो लोग भी उसके हमले का शिकार हुए। छात्रपति सिंह पिछले छह महीने से मानसिक तनाव में था।
पत्नी के साथ ऐसा हुआ था
उसकी पत्नी का हाल ही में मिसकैरेज हुआ था, जिससे उसने सोचा कि देवी-देवता नाराज हैं। पुलिस को घटनास्थल पर पूजा-पाठ की सामग्री मिली है, जिसमें नारियल और अगरबत्ती शामिल हैं। इससे जादू-टोने और अंधविश्वास के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।
आरोपी हिरासत में
एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
पड़ोसी थे मृतक
आरोपी और मृतक पड़ोसी थे। दो दिन पहले आरोपी ने अपने घर बाहर मिट्टी का चबूतरा बनाकर पूजा का आयोजन किया। गुरुवार सुबह आए पूजा में शामिल चार-पांच लोगों में से उसने दो की हत्या कर दी और दो को घायल कर दिया। गांव में डबल मर्डर की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!