रसूख की गोली से घायल हो गया ढोली: ढोलक बजा रहे युवक को लगते ही बहने लगा खून
KHULASA FIRST
संवाददाता

हवाई फायर करने वाले ने साथी को दे दी बंदूक, केस दर्ज, एमआईसी मेंबर के भाई के बाने में चली थी गोली
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में गोलियां चलना जैसे आम बात हो गई है। कुछ समय पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की बरात के दौरान हवा में दनादन गोलियां चलीं और मामला आया-गया हो गया।
कल रात एमआईसी मेंबर के भाई के बाने में भी गोली चली, जो ढोलक बजा रहे युवक को जा लगी। रसूख की गोली से घायल ढोलची का खून बहने लगा तो गोली चलाने वाले ने बंदूक अपने साथी को दे दी और भीड़ में गायब हो गया। शुरू में मामला छत्रीपुरा और पंढरीनाथ थानों के बीच झूलता रहा। राजनीतिक दबाव के चलते मामला दबाने में जुटी पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई और पंढरीनाथ थाने में केस दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार वार्ड-67 से भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य (वित्त एवं लेखा विभाग प्रभारी) प्रिया दांगी के चचेरे भाई गोपाल दांगी की शादी का बाना कल रात निकल रहा था। ढोल व गाजे-बाजे के साथ जोरदार आतिशबाजी हो रही थी।
बाना छत्रीबाग चौराहा के पास श्रीराम अखाड़े के सामने पहुंचा कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली ढोल बजा रहे मुकुल को जा लगी। इसके बाद बरात में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही छत्रीपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
इस बीच घायल को निजी अस्पताल ले जाया जा चुका था। जैसे ही पुलिस को पूरा मामला पता चला, राजनीतिक दबाव के चलते मामले को दबाने में जुट गई। हालांकि जब पुलिस को पता चला कि घायल मीडिया से बात कर चुका है और उसने व उसके साथियों ने गोली चलाने वाले की पहचान संजय मौर्य उर्फ पीरू मंजरा के रूप में की है, तो पुलिस पीछे हट गई और मामला पंढरीनाथ थाने का बताकर पल्ला झाड़ लिया गया।
बताते हैं संजय मौर्य उर्फ पीरू भाजपा से जुड़ा है और जमीन की मैटरबाजी करता है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का भी है।
जोन-4 एडीसीपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी संजय मौर्य उर्फ पीरू पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बंदूक जब्त कर पता लगाया जाएगा कि वह लाइसेंसी है या नहीं। मामले में संबंधित धाराओं में अलग से कार्रवाई की जाएगी।
खून बहता देख सकपका गया गोली चलाने वाला...मुकुल ने मीडिया को बताया वह साथी आकाश व अन्य के साथ गोपाल दांगी की शादी के बाने में ढोल बजा रहा था। अचानक पीछे एक युवक आया, जिसके हाथ में बंदूक जैसा कुछ था। उसने हवा में गोली चला दी।
इसके तुरंत बाद मुझे अपनी कमर में गीलापन महसूस हुआ। हाथ लगाया तो खून बह रहा था। शुरू में तो गोली चलाने वाले को कुछ पता नहीं चला, लेकिन मेरी कमर से खून बहता देखते ही वह सकपका गया और अपनी बंदूक पास खड़े साथी को देकर भीड़ में गायब हो गया।
मुझे भीड़ से निकालकर राजमोहल्ला स्थित ऑरेंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में पता चला कि गोली संजय मौर्य उर्फ पीरू मंजरा ने चलाई थी।
मामले में अब तक कार्रवाई नहीं
दिसंबर 2025 की रात तेजाजी नगर क्षेत्र से गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट जा रही भाजपा नेता सौगात मिश्रा की बरात में आतिशबाजी के दौरान बंदूक और पिस्तौल से हवा में गोलियां चलाई गई थीं। बरात में मौजूद महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कई भाजपा नेताओं की मौजूदगी में चली गोलियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!