वीडियो देखिये, सनातनी विधायक का बेटा अब आम श्रद्धालुओं के लिए बंद गर्भगृह में पहुंचा: व्यवस्था पर उठे सवाल; भगवान को आचमन कराते आया नजर, इस मंदिर में भी रील बनाने पर हुआ था विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला एक बार फिर विवादों में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश को आचमन कराते नजर आ रहे हैं।
वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद विधायक पुत्र के वहां पहुंचने से मंदिर की व्यवस्थाओं और नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, मंदिर प्रबंधन ने अब तक वीडियो की पुष्टि नहीं की है। मंदिर समिति के जीएस मिश्रा का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। रुद्राक्ष कब दर्शन करने पहुंचे थे, इसकी भी उन्हें जानकारी नहीं है।
विशेष अनुमति के बाद भी मूर्ति को स्पर्श करने की मनाही
खजराना गणेश मंदिर में कोरोना काल यानी वर्ष 2020 से आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक है। कलेक्टर के अनुमति पत्र के आधार पर ही विशेष प्रवेश दिया जाता है।
इसके लिए मंदिर कार्यालय में अनुमति पत्र दिखाना अनिवार्य है। विशेष अनुमति मिलने के बावजूद श्रद्धालुओं को भगवान की प्रतिमा स्पर्श करने की अनुमति नहीं है। रुद्राक्ष ने गर्भगृह में प्रवेश के लिए विशेष अनुमति ली थी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
महाकाल मंदिर में रील बनाने पर हुआ था विवाद
इससे पहले रुद्राक्ष शुक्ला उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल से रील बनाने को लेकर विवादों में आए थे। चांदी द्वार तक रील बनाने के दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने के बजाय प्रोटोकॉल के तहत दर्शन कराते नजर आए थे।
वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर की सुरक्षा संभालने वाली कोर कंपनी पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। तीन सुरक्षाकर्मियों को भी निलंबित किया गया था।
अब खजराना गणेश मंदिर से सामने आए वीडियो ने एक बार फिर वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश और प्रतिमा को स्पर्श करने पर प्रतिबंध है, तो विधायक पुत्र को किस आधार पर यह सुविधा मिली?
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!