दूध से समृद्धि की कहानी लिख रहे 13 गांव: सालाना 22 करोड़ का कारोबार
KHULASA FIRST
संवाददाता

रोजाना 12 हजार लीटर दूध का संग्रहण, गुजरात तक सप्लाई; पशुपालन से आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण, गांवों में ही मिल रहा रोजगार
खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
सुबह की पहली किरण के साथ ही रम्भापुर और आसपास के गांवों में समृद्धि की कहानी शुरू हो जाती है। महिलाएं पशुओं का दूध निकालने में जुट जाती हैं तो पुरुष चारे-पानी की व्यवस्था संभालते हैं। ग्रामीणों की मेहनत और पशुपालन के प्रति लगन ने क्षेत्र के 13 गांवों को दुग्ध उत्पादन का बड़ा केंद्र बना दिया है।
यहां रोजाना 12 हजार लीटर से अधिक दूध का संग्रहण हो रहा है। दूध की सप्लाई स्थानीय क्षेत्रों से लेकर गुजरात तक की जा रही है। दुग्ध व्यवसाय से हर महीने 1.80 से 2 करोड़ रुपए का कारोबार हो रहा है, जो सालाना करीब 22 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हो जाता है कारोबार
लबाना समुदाय की बहुलता वाले इन गांवों में पशुपालन आजीविका का प्रमुख साधन बन गया है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इन 13 गांवों में 6,327 पशु पंजीकृत हैं। कई परिवारों के पास 30 से 40 तक गाय-भैंस हैं।
खास बात यह है कि किसान ही नहीं, शिक्षक और शासकीय कर्मचारी भी नौकरी के साथ सुबह-शाम डेयरी का काम संभाल रहे हैं।
25 से अधिक डेयरियां, प्रतिस्पर्धा से पशुपालकों को फायदा
क्षेत्र में 25 से अधिक डेयरियां संचालित हो रही हैं। इनमें सांची के 15 से ज्यादा दूध संग्रहण केंद्रों के अलावा अमूल और निजी डेयरियां भी शामिल हैं। दूध खरीदने वाली डेयरियों के बीच प्रतिस्पर्धा का फायदा पशुपालकों को मिल रहा है। उन्हें नौ रुपए प्रति फैट तक का भाव मिल रहा है। दूध का भुगतान महीने के अंत में किया जाता है।
कारोबार बढ़ने के साथ कई परिवारों ने बिहार से श्रमिक बुलाकर उन्हें रोजगार भी दिया है।
पशुपालन से मिल रहा रोजगार, कम हो रहा पलायन
लबाना समुदाय की सफलता से प्रेरित होकर आसपास के जनजातीय परिवार भी पशुपालन से जुड़ रहे हैं। गुजरात सीमा से सटे तनदलादरा गांव के रमेश पारगी 20 से अधिक पशु पालते हैं। वे रोजाना रम्भापुर में दूध बेचने आते हैं। गांव में ही आय और रोजगार के अवसर मिलने से लोगों का पलायन भी कम हो रहा है।
एक गांव में छह डेयरियां, मशीनों ने बदली काम की तस्वीर
लुहारटोडी गांव में ही छह डेयरियां संचालित हो रही हैं। यहां के उन्नत किसान भूपेंद्र खतेडिया के पास 30 पशु हैं। पहले तीन लोगों को मिलकर हाथों से पशुओं का दूध निकालना पड़ता था, लेकिन अब उन्होंने मिल्किंग मशीन लगा ली है। इससे एक व्यक्ति ही कम समय में दूध निकाल लेता है।
आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
ग्रामीणों की मेहनत, महिलाओं की भागीदारी और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल ने रम्भापुर सहित आसपास के गांवों में दुग्ध व्यवसाय को आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बना दिया है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!