मायके से लौट रही महिला तेज रफ्तार बाइक से गिरी: सिर में गंभीर चोट लगने से मौत।
KHULASA FIRST
संवाददाता

भतीजे के साथ बाइक से लौट रही थी महिला, अचानक गिरने से सिर में आई गंभीर चोट; अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मायके में कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर ससुराल लौट रही 30 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से लौट रही थी। इसी दौरान पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम धौड़ के पास वह तेज रफ्तार बाइक से अचानक गिर गई। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
परिजन उसे भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मायके से ससुराल लौट रही थी रामसखी
ग्राम विंडवा निवासी रामसखी पत्नी जसवंत पाल अपने मायके ग्राम सुजानपुरा में आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह भतीजे के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी। रास्ते में ग्राम धौड़ के पास हादसा हो गया।
खुशियों के बीच पहुंची मौत की खबर
जिस परिवार में कुआं पूजन की खुशियां थीं, वहां रामसखी की मौत की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। सूचना मिलने पर पंडोखर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!