व्यायामशाला में 14 वर्षीय किशोर से यौन शोषण का आरोप: कोच पर FIR; अन्य बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित चंदन गुरु व्यायामशाला में 14 वर्षीय किशोर के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है।
व्यायामशाला के कोच पर एफआईआर दर्ज
किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने व्यायामशाला के कोच मनीष नामदेव उर्फ खंडेराव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
छह वर्षों से प्रशिक्षण लेने जा रहा था किशोर
किशोर पिछले करीब छह वर्षों से यहां प्रशिक्षण लेने जा रहा था। घटना के बाद व्यायामशाला में प्रशिक्षण लेने वाले अन्य बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
प्रशिक्षण के बाद अकेले रोकने का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 25 नवंबर 2026 को किशोर रोजाना की तरह शाम करीब 4 बजे व्यायामशाला पहुंचा था। शाम करीब 7:30 बजे प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद अन्य बच्चे अपने घर चले गए।
आरोप है कि इसके बाद कोच ने किशोर को अकेले बैठाया और उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते हुए शारीरिक छेड़छाड़ की।
पिता को बताई घटना, थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
शिकायत के अनुसार, रात करीब 8:50 बजे किशोर सदर बाजार क्षेत्र के हनुमान मंदिर चौक पर अपने पिता को मिला। वह परेशान था।
पिता ने जब उससे परेशानी का कारण पूछा तो किशोर ने व्यायामशाला में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने सदर बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
अन्य बच्चों के साथ हुई घटनाओं की भी जांच जरूरी
आरोपी कोच लंबे समय से व्यायामशाला में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहा था। ऐसे में पुलिस जांच में यह पता लगाना महत्वपूर्ण होगा कि क्या किसी अन्य बच्चे ने भी पहले इस तरह की परेशानी का सामना किया है।
व्यायामशाला में बच्चों की निगरानी और सुरक्षा के इंतजामों की भी पड़ताल की जानी चाहिए।
संचालक की भूमिका पर भी उठे सवाल
मामले में व्यायामशाला के संचालक की भूमिका और वहां की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के महत्वपूर्ण बिंदु हैं।
क्या पहले किसी बच्चे या अभिभावक ने कोच के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी और बच्चों की निगरानी के लिए क्या व्यवस्था थी, इन पहलुओं की जांच से कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
पुलिस ने आरोपी कोच मनीष नामदेव उर्फ खंडेराव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह को सौंपी गई है।
अब पुलिस की जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य संभावित पीड़ित बच्चों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।
संबंधित समाचार

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!