लाखों खर्च कर खरीदी ईवी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रही कबाड़: स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को स्मार्ट बनाने का जिम्मा संभालने वाली स्मार्ट सिटी कंपनी के अपने संसाधनों के रखरखाव और उपयोग को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहन खड़े हैं।
इन वाहनों को खरीदने के साथ ही उनकी चार्जिंग के लिए लाखों रुपए खर्च कर चार्जिंग स्टेशन भी बनाया गया था। लेकिन अब इन वाहनों का उपयोग नहीं होने से इनके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सार्वजनिक धन खर्च कर खरीदे गए इन वाहनों को पार्किंग में खड़ा रखने के लिए ही खरीदा गया था क्या?
पर्यावरण संरक्षण की पहल, लेकिन वाहनों के उपयोग पर सवाल
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के पीछे प्रदूषण कम करने और पेट्रोल-डीजल पर होने वाले खर्च को घटाने का उद्देश्य होता है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी की थी। इसके लिए चार्जिंग की व्यवस्था भी की गई, लेकिन अब पार्किंग में खड़े इन वाहनों की स्थिति को देखकर पूरी योजना की उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं।
लाखों खर्च कर बनाया चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर ही चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया था। इस व्यवस्था पर भी लाखों रुपए खर्च किए जाने की बात सामने आई है। जब वाहनों का नियमित उपयोग ही नहीं हो रहा है, तो चार्जिंग स्टेशन पर खर्च की गई राशि का कितना लाभ मिला, इसका आकलन भी जरूरी है।
बिना इस्तेमाल के खराब हो सकती हैं महंगी बैटरियां
इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी सबसे महंगे और महत्वपूर्ण उपकरणों में शामिल होती है। लंबे समय तक उचित देखरेख और चार्जिंग के बिना वाहन खड़े रहने से बैटरियों की क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यदि समय रहते इन वाहनों की सुध नहीं ली गई तो इन्हें दोबारा सड़कों पर उतारने के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ सकती है। इसका आर्थिक बोझ भी अंततः सार्वजनिक खजाने पर ही पड़ेगा।
कई कनेक्टर भी खराब बताए गए
ईवी चार्जिंग नेटवर्क की ऑनलाइन जानकारी के मुताबिक, नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय के चार्जिंग स्टेशन पर पांच चार्जिंग यूनिट सूचीबद्ध हैं। इनमें से चार यूनिट के कनेक्टर खराब बताए गए हैं, जबकि एक यूनिट का कनेक्टर उपलब्ध दर्शाया गया है। हालांकि, इनकी वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन होना बाकी है।
अपने ही कार्यालय के बाहर खड़े वाहन, जिम्मेदार कब लेंगे सुध?
हैरानी की बात यह है कि ये वाहन किसी दूरस्थ स्थान पर नहीं, बल्कि स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्यालय के बाहर ही खड़े हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर पड़ने के बावजूद इनके उपयोग और रखरखाव को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं? यदि वाहनों की आवश्यकता नहीं थी तो इन्हें खरीदा ही क्यों गया? यदि वाहन तकनीकी खराबी के चलते खड़े हैं तो उनकी मरम्मत अब तक क्यों नहीं कराई गई?
खरीदी से लेकर रखरखाव तक का हिसाब आना चाहिए सामने
स्मार्ट सिटी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट करना चाहिए कि कितने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए थे, उनकी खरीदी पर कितनी राशि खर्च हुई, वाहनों का कितने समय तक उपयोग किया गया और आखिर किन कारणों से उन्हें पार्किंग में खड़ा किया गया है।
इसके साथ ही चार्जिंग स्टेशन की स्थापना और रखरखाव पर खर्च हुई राशि का ब्योरा भी सामने आना चाहिए।
स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल
नेहरू पार्क में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए गए विकास कार्यों और उनके रखरखाव को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। जुलाई 2025 में निगम के उद्यान विभाग प्रभारी राजेंद्र राठौर ने यहां कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं और संसाधनों की बदहाली के आरोप लगाए थे।
अब इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग और रखरखाव का मामला भी सामने आया है।
जनता के पैसे से खरीदे वाहन, जवाबदेही किसकी?
शहर को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के नाम पर योजनाएं तैयार करना और उन पर लाखों रुपए खर्च करना ही पर्याप्त नहीं है। खरीदे गए संसाधनों का नियमित उपयोग और उनका रखरखाव सुनिश्चित करना भी जिम्मेदार अधिकारियों का दायित्व है।
फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी, उनके उपयोग और वर्तमान स्थिति को लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी का अधिकृत पक्ष उपलब्ध नहीं है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!