खबर
Top News

उस तरफ के सुधार की मंशा लापता है...!

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 नवंबर 2026, 2:13 pm
शेयर करें:
उस तरफ के सुधार की मंशा लापता है...!

चंद्रशेखर शर्मा 94250-62800 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीली साड़ी वाली उस बुजुर्ग महिला का रोते हुए वो वीडियो तीन दिन पहले अपने देखने में आया था। सच कहूं तो उसे देखते हुए अपन ने अपने दिल को भी बेहद दुःखी और आंखों को नम होते पाया। कोई अचरज न कि दीगर बहुत लोगों को भी उस वीडियो को देखकर ऐसा ही अहसास हुआ हो या उनका भी अपने जैसा हाल हुआ हो।

जी हां, वो वीडियो कृष्णबाग कॉलोनी का किस्सा है। यों इस कॉलोनी में दर्जनों मकान ध्वस्त करने व यूं अनेक परिवारों को उजाड़ने या उन्हें सड़क पर ला देने की कार्रवाई ‘अधम कारगुजारी’ भी मानी जा सकती है। जी हां, शायद यही कारण है कि इससे अप्रभावित भी खुद को दुःखी पा रहा है।

इस कार्रवाई की बात करें तो इसमें कार्रवाई करने वालों को क्या दोष दें कि वो तो कोर्ट के आदेश पर अमल कर रहे थे? सो बात या सवाल तो कोर्ट के फैसले पर होना चाहिए। पहली बात तो यह कि माननीय न्यायालय ने यह फैसला दिया तो जाहिर है तमाम संबंधित सबूतों और पहलुओं के आधार पर और कानून की किताबों के ऐन मुताबिक ही दिया होगा।

यानी उसमें किसी ‘खोट’ का कोई प्रश्न ही न। माना जा सकता है कि फैसला एक नजीर पेश करने की गरज से भी दिया गया होगा कि आइंदा कोई भी घर बनाने व जमीन खरीदने से पहले दस बार सोचकर जरूरी पड़ताल अवश्य कर ले। ठीक है। इस फैसले में, कोई माने या न माने, लेकिन उस नजीर को पेश करने की एक तरह की कठोरता बिलकुल नजर आती है।

देखने वाली बात यह भी है कि कृष्णबाग कॉलोनी कोई पाश या अभिजात्य वर्ग की कॉलोनी नहीं थी। उलटे बहुत मेहनत करके व बैंकों से कर्जा लेकर इकट्ठा किए गए पैसों से बनाये गए जरूरतमंद व आम लोगों के आशियाने थे। जमा सिर्फ आशियाने ही न थे, बल्कि उनके पास उनकी रजिस्ट्री भी थी, बिजली कनेक्शन था, पानी कनेक्शन था, सारे टैक्स भरते थे और बाकी सब।

हैरत की भी बात यह कि इस कॉलोनी का मामला ढाई दशक पहले से तहसीलदार के यहां से लेकर एसडीएम, आयुक्त व न्यायालय तक विचाराधीन होकर चलता रहा। इसके बावजूद वहां मकानों की रजिस्ट्री से लेकर नल-बिजली के कनेक्शन आदि भी किया जाता रहा! सो सवाल है कि वो कौनसा अंधा कानून है या उसकी अंधी गली है, जिसकी आड़ लेकर अदालत में विचाराधीन मामले में भी तमाम विभागों ने रजिस्ट्री करने व नल-बिजली कनेक्शन देने की निर्लज्ज कारस्तानी की?

कोई इसका जवाब यह दे सकता है कि यह सब मानवीय आधार पर किया गया। गोया मकान बने थे तो वहां रहने वालों को बिजली-पानी आदि भी लगेंगे ही। ठीक है। तो दो बातें खास हैं। पहली है, नजीर और दूसरी है मानवीय आधार!

यहां निवेदन यह है कि अपना मानना है कि हमारे सबसे ब्रिलियंट लोग न्यायिक सेवा में आते हैं। बोले तो विद्वान! जी हां, यदि वो बतौर निरे विद्वान इस सेवा में नहीं आते तो आने वाले, आने के बाद, वैसे विद्वान हो जाते हैं। अपने दो और मानने हैं।

पहला यह कि न्याय का महल तभी टिकाऊ होता है, जब उसके बीम-कॉलम शुद्ध मानवीय गरिमा, सम्मान और अस्मिता वाले हों! दूसरा यह कि आप न्याय करने वालों के अधिकार की सीमा देखिए कि वो सिर्फ कुछ लाइनें लिखते हैं और इंसान फांसी पर चढ़ा दिया जाता है! समझ रहे हैं आप?

सो इन सब बातों यानी विद्वता, नजीर व असीम अधिकार के आलोक में देखें तो इस फैसले में भले खोट न हो, पर खामी तो देखी ही जा सकती है। उदाहरण के लिए सवाल है कि फैसले से आइंदा प्लॉट खरीदने और मकान बनाने वाले लोगों के लिए नजीर पेश करना थी तो कृष्णबाग में प्लॉट या प्लॉट्स की रजिस्ट्री करने वाले, मकान का नक्शा पास करने वाले, नल-बिजली कनेक्शन देने वाले और ‘अवैध’ या विवादित निर्माणों से टैक्स वसूलने वाले आदि विभागों को आइंदा ऐसी कारस्तानी से रोकने के लिए भी कोई नजीर इस फैसले में नत्थी क्यों नहीं है?

फैसले में क्या यह संभव नहीं था कि ठीक है लोगों के ‘अवैध’ मकान तोड़ दीजिये, लेकिन क्या यह उचित नहीं होता कि जो इस फैसले से सड़क पर आए हैं उनके समुचित पुनर्वास के लिए उनसे कनेक्शन और रजिस्ट्री आदि के ‘धोखे’ के नाम पर तमाम शुल्क और टैक्स वसूलने वाले विभागों से ही वसूली का आदेश भी इस फैसले में होता।

आखिर सबक तो सबको ही मिलना चाहिए था, पर गाज उन पर गिरी, जिन्होंने ‘व्यवस्था’ पर भरोसा किया। उस व्यवस्था पर जो ऐसी ‘अधम कारगुजारी’ में संलिप्त है। इस फैसले में उस तरफ के सुधार या ‘उद्धार’ की मंशा तक नहीं है।

सो यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई बार विद्वता का आग्रह आपको शर्म थमा जाता है! उस वीडियो में उस महिला की आंखों से निकले आंसुओं पर तैरती पीड़ा और दुःख की तो क्या ही कहें ? एक शे'र है शायर शकेब जलाली का। सभी माननीय मुलाहिजा फरमाएं कि-

‘क्या कहूं दीदा-ए-तर ये तो मिरा चेहरा है,

संग कट जाते हैं बारिश की जहां धार गिरे!’

संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा
Top News

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

7 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

about 1 hour ago
गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन
Top News

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Top News

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

about 1 hour ago
MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत
Top News

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

about 2 hours ago
फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान
Top News

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

about 2 hours ago
थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल
Top News

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

about 2 hours ago
पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार
Top News

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात
Top News

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को
Top News

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

about 2 hours ago
संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा
Top News

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

about 3 hours ago
कार-ट्रक की भिड़ंत
Top News

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

about 3 hours ago
बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत
Top News

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

about 3 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

about 3 hours ago
कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Top News

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

about 3 hours ago
खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा
Top News

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

about 3 hours ago
आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप
Top News

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

about 3 hours ago
मायानगरी को बम धमाकों की धमकी
Top News

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

about 3 hours ago
पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई
Top News

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!