वीडियो देखिये, सीजेपी नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी: पासपोर्ट में गड़बड़ियों का केंद्र सरकार का दावा; नागरिकता पर भी उठाए सवाल, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ केंद्र सरकार ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र ने बताया कि दास के पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है।
इसके अलावा जन्मस्थान, शैक्षणिक योग्यता और पते से संबंधित जानकारियों में भी अंतर पाया गया है। सरकार का कहना है कि इन विसंगतियों का असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है।
दरअसल, 23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने 24 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
लुकआउट सर्कुलर की कॉपी देने से इनकार
सौरव के वकील अखिल सिब्बल ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल को लुकआउट सर्कुलर जारी होने की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने सर्कुलर जारी करने का आधार और उसकी प्रति उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि सर्कुलर की प्रति नहीं दी जा सकती, लेकिन दास इसे अदालत में चुनौती दे सकते हैं।
30 नवंबर तक जवाब देने का समय
केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि 23 नवंबर की शाम 7.32 बजे दास को नोटिस भेजा गया था। इसके चार मिनट बाद उन्हें विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई थी। पासपोर्ट में मिली कथित गड़बड़ियों पर जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि उनका पासपोर्ट रद्द नहीं किया गया है, केवल विदेश यात्रा पर रोक लगाई गई है।
पासपोर्ट लीक करने का लगाया आरोप
सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक कुछ सोशल मीडिया हैंडल ने उनका पासपोर्ट सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से नागरिकों की निजी जानकारी सार्वजनिक होने को लेकर सवाल पूछे हैं।
ऑक्सफोर्ड यूनियन की चर्चा में होना था शामिल
दास के मुताबिक, उन्हें ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और एडिनबरा में कॉकरोच मूवमेंट पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था। उपलब्ध आधिकारिक कार्यक्रम सूची के अनुसार, एक दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में आयोजित पैनल चर्चा में उन्हें शामिल होना था। ऑक्सफोर्ड यूनियन एक स्वतंत्र वाद-विवाद संस्था है। फिलहाल उनकी विदेश यात्रा का मामला अदालत में विचाराधीन है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!