साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा: खाते में एक दिन में जमा हुए 1 करोड़ रुपए से ज्यादा; 34 राज्यों के मामलों से जुड़ा मिला कनेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए बैंक खातों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा का एक खाता देशभर में दर्ज 34 साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ा मिला है।
एक बैंक खाते में आए 1 करोड़
चौंकाने वाली बात यह है कि इस खाते में एक ही दिन में 1 करोड़ रुपए से अधिक की रकम जमा हुई और उसी दिन निकाल भी ली गई। मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
34 साइबर शिकायतों में सामने आया बैंक खाते का इस्तेमाल
क्राइम ब्रांच 'ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0' के तहत संदिग्ध बैंक खातों की पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान PNB की सिटी सेंटर शाखा का एक खाता जांच के दायरे में आया।
राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन पोर्टल 1930 पर खाते की जानकारी खंगालने पर पता चला कि देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी के 34 मामलों में इसका इस्तेमाल हुआ है।
एक दिन में करोड़ों का लेनदेन
पुलिस ने बैंक से खाते की केवाईसी और स्टेटमेंट हासिल किया। इसमें सामने आया कि एक ही दिन में खाते में 1 करोड़ रुपए से अधिक जमा किए गए और पूरी रकम उसी दिन निकाल ली गई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम के लेनदेन के लिए किया जा रहा था। ऐसे खातों को साइबर अपराध की भाषा में म्यूल अकाउंट कहा जाता है।
कंपू निवासी 28 वर्षीय युवक के खिलाफ केस
बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, संबंधित खाता विशाल कन्नोजिया (28), पिता बाबूलाल कन्नोजिया, निवासी नई सेकंड बटालियन आर्मी बजरिया, कंपू के नाम पर है।
क्राइम ब्रांच के कार्यवाहक निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह कुशवाह की जांच रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
साइबर गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की विवेचना निरीक्षक शैलजा सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते के जरिए ठगी की रकम किन लोगों तक पहुंचाई गई और इसके पीछे कौन-सा साइबर गिरोह सक्रिय है।
जांच में खाते के लेनदेन और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जाएगी।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!