किचन में आग भड़कने से मचा हड़कंप: मकान में मौजूद थे 40 छात्र और 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर
KHULASA FIRST
संवाददाता

कोलारस में टला बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू; फसल बेचकर जुटाई एक लाख से अधिक की रकम भी जलने की आशंका
खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
कोलारस कस्बे में गुरुवार सुबह एक दो मंजिला मकान की किचन में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क गई। घटना के समय मकान में करीब 40 छात्र मौजूद थे। अलग-अलग खाना बनाने के लिए मकान में करीब 10 अन्य गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे।
गनीमत रही कि आग की चपेट में आए सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
चाय बनाने के लिए चालू की थी गैस
संत फार्म के पास स्थित इस मकान में ग्रामीण क्षेत्रों से आए करीब 40 छात्र किराए से रहकर पढ़ाई करते हैं। छात्र सुमित धाकड़ ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे उसने चाय बनाने के लिए गैस चालू की थी। इसके बाद वह दांत साफ करने के लिए बाहर चला गया।
कुछ देर बाद वापस लौटा तो सिलेंडर में आग भड़क रही थी। देखते ही देखते किचन में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया।
फसल बेचकर जुटाई थी रकम, आग के बाद नहीं मिली
सुमित के पिता सुखदेव धाकड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे गांव से मौके पर पहुंचे। तब तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा चुकी थी, लेकिन किचन का सामान जलकर खाक हो गया था।
सुखदेव के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में अपनी फसल बेची थी। इससे मिले एक लाख रुपए से अधिक की रकम बेटे ने किचन में एक डिब्बे में रखी थी।
आग बुझने के बाद जब सामान की तलाश की गई तो डिब्बे में रखे रुपए भी नहीं मिले। उन्होंने रकम जलने की आशंका जताई है।
एक ही मकान में कई सिलेंडर
मकान में रहने वाले छात्र अलग-अलग खाना बनाते हैं। इसके चलते वहां कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!