दो हजार ट्रकों के थमे पहिए: 4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में माइनिंग विभाग की कार्रवाई के विरोध में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने मोर्चा खोल दिया है।
करीब दो हजार ट्रक मालिक और ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का आरोप है कि खनिज विभाग द्वारा ट्रकों पर करीब 4 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल सुनवाई नहीं हुई तो आज रात भोपाल में चार प्रमुख स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। इससे शहर में माल परिवहन और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
4 लाख रुपए के जुर्माने का विरोध
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण से जुड़े प्रावधानों के तहत लगाए जा रहे जुर्माने की कार्रवाई मुख्य रूप से रेत खनन और उसके भंडारण से जुड़े मामलों में होनी चाहिए।
आरोप है कि इसी कार्रवाई के तहत लोकल मालवाहक वाहनों और ट्रांसपोर्टर्स पर भी भारी जुर्माना लगाया जा रहा है।
एसोसिएशन ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए सरकार और खनिज विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
कई बार अधिकारियों से शिकायत का दावा
हड़ताल कर रहे ट्रक मालिकों और ड्राइवरों का कहना है कि उन्होंने जुर्माने की कार्रवाई को लेकर शासन और प्रशासन के अधिकारियों के सामने कई बार अपनी समस्या रखी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ट्रांसपोर्टर्स ने हड़ताल का फैसला लिया।
एसोसिएशन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
आज रात चक्का जाम की चेतावनी
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कहा है कि यदि सरकार की ओर से राहत नहीं मिलती है तो आज रात भोपाल के चार स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। ट्रांसपोर्टर्स की इस चेतावनी के बाद प्रशासन और पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
ट्रांसपोर्टर्स की प्रमुख मांगें
-भारी जुर्माने की कार्रवाई पर तत्काल रोक।
-लगाए गए जुर्माने की समीक्षा।
-लोकल मालवाहक वाहनों के मामलों में स्पष्ट नियम।
-खनिज विभाग की कार्रवाई को लेकर ट्रांसपोर्टर्स से संवाद।
फिलहाल ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल के कारण राजधानी में माल परिवहन पर असर पड़ने की आशंका है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
संबंधित समाचार

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!