समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तेज: अब तक 22 हजार किसानों से खरीदा गया गेहूं; यह है अंतिम तारीख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में अब तक कुल 41 हजार 750 किसानों ने पंजीयन कराया है। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गेहूं खरीदी 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 23 मई 2026 तक संचालित की जा रही है।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंडी में अपनी उपज लाने वाले किसानों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि जिले में ऐसी व्यवस्था बनाई रखी जाए जिससे कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने बताया कि अब तक लगभग 22 हजार किसानों ने अपनी गेहूं फसल का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया है, जिसके तहत करीब 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है।
अब तक लगभग 284 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिले में 34 हजार 800 किसानों द्वारा गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुक किए जा चुके हैं और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया निरंतर जारी है। प्रशासन द्वारा खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त बारदाना एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिले में इस वर्ष गेहूं खरीदी का लक्ष्य 3.5 लाख मीट्रिक टन (35 लाख क्विंटल) निर्धारित किया गया है, जिसके अनुरूप व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पंजीकृत एवं इच्छुक किसानों से गेहूं की खरीदी की जाएगी। किसानों को राहत देते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बारिश से प्रभावित, चमकहीन गेहूं पर 50 प्रतिशत तक छूट प्रदान की गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि अनुसार स्लॉट बुक कर समय पर अपनी उपज विक्रय करें, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!