आज से करोड़ों लोगों का बंद हो सकता है WhatsApp: इस नियम के कारण होगा ऐसा; जानिये अब क्या जरूरी है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
आज से देश में लाखों-करोड़ों यूजर्स के लिए WhatsApp यानी वाट्सएप की सेवा प्रभावित हो सकती है। इसकी वजह भारत सरकार का नया ‘सिम बाइंडिंग’ नियम है, जिसे 28 फरवरी तक लागू करने की समय-सीमा तय की गई थी। यह नियम Telegram और Signal जैसे अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर भी लागू होगा।
क्या है सिम बाइंडिंग?
‘सिम बाइंडिंग’ का मतलब है कि किसी भी मैसेजिंग या डिजिटल सेवा को उस डिवाइस में एक्टिव सिम कार्ड से लिंक (बाइंड) होना अनिवार्य होगा। यानी जिस स्मार्टफोन में सक्रिय सिम नहीं होगा, उसमें संबंधित ऐप काम नहीं करेगा।
कितने यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित?
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 85.3 करोड़ WhatsApp यूजर्स हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो एक ही नंबर से लिंक्ड डिवाइस फीचर के जरिए दो या उससे अधिक स्मार्टफोन में WhatsApp चलाते हैं।
नए नियम के लागू होने के बाद जिन स्मार्टफोन्स में एक्टिव सिम कार्ड नहीं होगा, उनमें WhatsApp बंद हो सकता है। अनुमान है कि इससे 2 करोड़ से अधिक यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि लैपटॉप और पीसी पर WhatsApp Web सामान्य रूप से चलता रहेगा।
दूरसंचार विभाग का नियम
दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी (TCS) नियम, 2024 के तहत सिम बाइंडिंग को अनिवार्य किया है। सरकार का कहना है कि यह कदम साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराधों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।
क्या होंगे फायदे?
साइबर ठगी और फर्जी कॉल/मैसेज पर लगाम लगेगी। ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे मामलों में कमी आने की उम्मीद। फर्जी या बिना सिम वाले डिवाइस से होने वाली गतिविधियों पर रोक। UPI ऐप्स में यह व्यवस्था पहले से लागू है, जिससे सुरक्षा मजबूत हुई है।
अब क्या बदलेगा?
अब तक WhatsApp में ‘वेरिफाई वन्स’ मॉडल लागू था। यानी यूजर एक बार OTP से वेरिफिकेशन कर लेता था, तो बाद में सिम हटाने पर भी ऐप चलता रहता था।
लेकिन सिम बाइंडिंग नियम लागू होने के बाद ऐप को लगातार एक्टिव सिम से जुड़ा रहना होगा। बिना सक्रिय सिम वाले स्मार्टफोन में WhatsApp, Telegram या Signal काम नहीं करेंगे।
सरकार का दावा है कि नया नियम साइबर सुरक्षा को मजबूत करेगा, लेकिन इससे उन यूजर्स को दिक्कत हो सकती है जो एक ही नंबर से कई डिवाइस पर मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करते हैं। आने वाले दिनों में इसका असली असर साफ होगा।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!