नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़: फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई आज टकराव में बदल गई। नगर निगम की रिमूवल टीम दोबारा दुकानें हटाने पहुंची तो पहले से नाराज विक्रेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। महिला दुकानदारों ने सब्जियां सड़क पर फेंक दीं और दूसरे विक्रेता जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
इसी बीच निगम कर्मचारियों और विरोध कर रहे लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
आरोप है नगर निगम में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। रिमूवल अधिकारी शिवराज यादव के कपड़े धक्का-मुक्की के दौरान फट गए। इससे तनाव और बढ़ गया।
निगम का अमला फिर दुकानें हटाने पहुंचा था। विक्रेता पुरानी जगह पर कारोबार जारी रहने देने की मांग कर रहे थे। कार्रवाई शुरू होते ही विरोध तेज हुआ। महिला दुकानदारों ने सब्जियां फेंककर नाराजगी जताई, जबकि कई विक्रेता सड़क पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में निगम अमले के साथ बहस माहौल गरमा गया।
आमने-सामने निगम और विक्रेता
विक्रेताओं की मांग है फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही सब्जी बाजार लगाने दिया जाए। दूसरी जगह जाने से पुराने ग्राहक छूटेंगे और रोजी-रोटी प्रभावित होगी। निगम का रुख है सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त रखना और यातायात सुचारू करना जरूरी है। वैकल्पिक जगह दी है, लेकिन विक्रेता तैयार नहीं हैं।
बुधवार की कार्रवाई ने विवाद को फिर भड़का दिया। सवाल है कार्रवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के बीच टकराव की नौबत क्यों आई? किसी कर्मचारी के साथ मारपीट या अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की हुई है तो निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी होगी?
पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस बल मौके पर तैनात था। कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट और पार्षद राजू भदौरिया सहित कई नेता एवं प्रह्लाद पांडे हिरासत में हैं। पुलिस ने जिस समय कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को हिरासत में लिया तब एक युवक ने भदौरिया को लात मार दी।
संबंधित समाचार

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!