देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत: डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
चंदाना-बिंजाना के जहरीली शराब कांड में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह इस कांड के एक और पीड़ित राकेश जेठीवाल ने इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राकेश करीब डेढ़ महीने से बीमार थे। शराब पीने के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी और सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो गई थी। उनकी मौत के साथ ही इस कांड में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
10 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे थे राकेश
राकेश ने 12 अक्टूबर को शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें कई बार इलाज के लिए इंदौर के अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे थे। गंभीर हालत के चलते उन्हें करीब 10 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया था। हालांकि, उनका उपचार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जारी था।
बुधवार सुबह फिर बिगड़ी तबीयत
परिजनों के मुताबिक, शराब पीने के बाद राकेश की आंखों की रोशनी चली गई थी। उन्हें ठीक से सुनाई भी नहीं देता था। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। बड़े भाई दीपक और मां उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
27 सितंबर से शुरू हुआ था मौतों का सिलसिला
चंदाना-बिंजाना में मौतों का सिलसिला 27 सितंबर को किशोर परमार की मौत के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद अक्टूबर में लगातार कई लोगों की जान गई। शराब पीने के बाद पीड़ितों को पेटदर्द, चक्कर, घबराहट और उल्टी जैसी शिकायतें हुई थीं। कई पीड़ितों की हालत तेजी से बिगड़ी थी।
17 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर संजू (32) और फूल सिंह (55) को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दोनों की भी मौत हो गई थी।
ग्रामीणों का आरोप- वर्षों से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार
ग्रामीण विकास परमार सहित अन्य लोगों का आरोप है कि गांव में वर्षों से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। लाइसेंसी शराब दुकान करीब तीन किलोमीटर दूर होने के कारण ग्रामीण स्थानीय स्तर पर अवैध ठिकानों से शराब खरीदते थे।
एआई की मदद से नकली शराब बनाने का आरोप
पुलिस ने 27 अक्टूबर को जहरीली शराब कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि आरोपियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से नकली शराब बनाने की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक, नकली शराब के निर्माण और उसकी आपूर्ति के लिए पूरा नेटवर्क सक्रिय था।
14 आरोपी बनाए, तीन अब भी फरार
पुलिस जांच में इंदौर के दवा बाजार से केमिकल मंगवाने की बात भी सामने आई थी। केमिकल की आपूर्ति, नकली शराब के निर्माण और गांवों में उसकी बिक्री में अलग-अलग लोगों की कथित भूमिका सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 11 गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीन अब भी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!