पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस: अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस विभाग में सरकारी बजट के इस्तेमाल को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक ही कार्यालय को पहले पुराने स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर तैयार कराया गया और अब दोबारा पुराने ठिकाने पर पहुंचा दिया गया। हीरानगर थाने की पहली मंजिल पर एसीपी कार्यालय तैयार कराने में करीब 10 लाख रुपए खर्च होने की जानकारी सामने आई है। अब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस कार्यालय को वहां से हटाकर फिर गौरीनगर में संचालित किया जा रहा है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब एसीपी कार्यालय गौरीनगर में ही संचालित होना था तो हीरानगर थाने में लाखों रुपए खर्च कर अलग कार्यालय क्यों तैयार कराया गया? इससे भी बड़ा सवाल यह है कि गौरीनगर कार्यालय के नाम पर स्वीकृत राशि हीरानगर में खर्च हुई तो अब गौरीनगर में दोबारा सुविधाएं जुटाने के लिए बजट कहां से आएगा?
जानकारी के मुताबिक हीरानगर थाने की इमारत का निर्माण और जीर्णोद्धार हाउसिंग बोर्ड ने कराया था। भवन के रखरखाव की जिम्मेदारी भी पांच साल तक हाउसिंग बोर्ड के पास थी। भवन में थाना संचालित करने की व्यवस्था थी, लेकिन बाद में इसकी पहली मंजिल पर एसीपी कार्यालय भी तैयार करा दिया गया।
इसके लिए करीब 10 लाख रुपए खर्च किए जाने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक एसीपी कार्यालय गौरीनगर के नाम पर राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन इसी राशि का उपयोग हीरानगर थाने में कार्यालय तैयार कराने में किया गया। अब कार्यालय हटने के बाद गौरीनगर में फिर से जरूरी सुविधाएं जुटानी पड़ेंगी।
सब्जी मंडी के शोर का दिया था हवाला
तत्कालीन एसीपी धैर्यशील येवले गौरीनगर स्थित कार्यालय से कामकाज करते थे। इसके बाद एसीपी रुबीना मिजवानी ने हीरानगर थाने की पहली मंजिल पर अपना कार्यालय तैयार करा लिया। इसके पीछे गौरीनगर की सब्जी मंडी में होने वाले शोर-शराबे और कोर्ट संबंधी कामकाज में परेशानी का हवाला दिया गया था।
हालांकि, थाने के भीतर एसीपी कार्यालय संचालित करने के फैसले पर उस समय भी पुलिस महकमे के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी। कार्यालय के कर्मचारियों की थाने के कामकाज में दखलअंदाजी और थाना स्टाफ के साथ समन्वय को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि इससे थाना प्रभारी और स्टाफ असहज महसूस कर रहे थे।
औचक निरीक्षण के बाद खाली कराया कार्यालय
थाने के कामकाज में दखलअंदाजी और कार्यालय संचालन को लेकर शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचीं। इसके बाद एडि. पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी और एडि. पुलिस कमिश्नर आरके सिंह ने हीरा नगर एसीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। फिर कार्यालय को थाने से हटाकर पूर्व की तरह गौरीनगर में संचालित करने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद कार्यालय को हीरा नगर थाने से खाली कराकर गौरी नगर शिफ्ट किया गया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के स्तर से भी पुरानी व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए जाने की जानकारी सामने आई है। अहम सवाल सरकारी राशि के इस्तेमाल का है। थाने की पहली मंजिल पर एसीपी कार्यालय बनाने का आदेश किसने दिया था?
करीब 10 लाख खर्च करने की स्वीकृति किस अधिकारी ने दी?, गौरी नगर कार्यालय के नाम पर स्वीकृत राशि को दूसरी जगह खर्च करने की अनुमति कैसे मिली? इन सवालों का जवाब संबंधित स्वीकृति और खर्च के रिकॉर्ड से ही मिल सकता है।
अब गौरीनगर में कार्यालय को दोबारा व्यवस्थित करने के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाना होंगी। ऐसे में यदि इसके लिए फिर सरकारी राशि खर्च होती है तो यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि खर्च किस मद से और किसकी स्वीकृति से किया जाएगा।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!