पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था: संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर में हुए पिता-पुत्री के दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी हर्ष यादव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अपने पिता राजू यादव और बहन हर्षिता की हत्या के आरोप में फरार हर्ष ने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। वह पगड़ी बांधकर दिल्ली में रह रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। आखिरकार उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
दोहरे हत्याकांड से दहल गया था शहर
कालानी नगर में हुए पिता-पुत्री के दोहरे हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि दोनों की हत्या में परिवार के ही सदस्य हर्ष यादव की कथित भूमिका थी। राजू यादव का शव हातोद क्षेत्र के जम्बूड़ी हप्सी में बड़ी कलमेर के पास एक पुलिया के नजदीक मिला था, जबकि उनकी बेटी हर्षिता की भी हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से हर्ष फरार चल रहा था।
पहचान छिपाने के लिए बदल लिया था हुलिया
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद हर्ष दिल्ली पहुंच गया था। वहां उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए पगड़ी बांध ली थी। वह लगातार अपने ठिकाने भी बदल रहा था। इधर, इंदौर पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। दिल्ली में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
50 लाख की संपत्ति बनी रिश्तों में विवाद की वजह!
पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोहरे हत्याकांड के पीछे संपत्ति और पैसों का विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजू यादव ने मल्हारगंज स्थित अपना मकान करीब 50 लाख रुपए में बेचा था। इसमें से लगभग 25 लाख रुपए बेटी हर्षिता के लिए प्लॉट खरीदने में लगाने की बात सामने आई थी। आशंका है कि संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से हर्ष नाराज था। पुलिस इसी विवाद को हत्याकांड की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है।
करीब 28 साल पहले लिया था गोद
जांच में यह जानकारी भी सामने आई कि हर्ष राजू यादव का जैविक बेटा नहीं था। करीब 28 साल पहले राजू यादव ने एक परिचित के माध्यम से उसे गोद लिया था। पुलिस अब पारिवारिक संबंधों, संपत्ति के बंटवारे और आपसी विवाद से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज से मिले थे अहम सुराग
दोहरे हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से भी महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। जांच में हर्ष के अलावा अमन और एक नाबालिग की कथित संलिप्तता भी सामने आई थी। पुलिस अमन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी हर्ष की तलाश जारी थी।
दिल्ली में किसने दी पनाह, पुलिस जुटा रही जानकारी
हर्ष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फरारी के दौरान उसने किन लोगों से संपर्क किया था और दिल्ली में उसे किसने पनाह दी थी। हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और आरोपी को फरार होने में मदद करने वालों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!