देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश: गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान शिव और भगवान विष्णु पर कथित अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की बिरहा गायिका रुचि यादव का विरोध बढ़ता जा रहा है। अब उज्जैन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने गायिका के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। समाज के पदाधिकारियों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए गायिका को उम्रकैद की सजा देने और ईशनिंदा के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद
बिरहा गायिका रुचि यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि वीडियो में गायिका मंच से प्रस्तुति देने के दौरान भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं।
कार्यक्रम में मौजूद एक अन्य व्यक्ति द्वारा ब्राह्मण समाज और पुजारियों को लेकर भी अनुचित टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई है। इस दौरान गायिका हंसती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के ब्राह्मण समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है।
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि गायिका का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसमें कविता के नाम पर भगवान शिव और भगवान विष्णु के संबंध में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। समाज ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ईशनिंदा के खिलाफ अलग कानून बनाने की मांग
ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने सरकार से ईशनिंदा के मामलों में कठोर दंड का प्रावधान करने की मांग की है। समाज का कहना है कि देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके। पदाधिकारियों ने गायिका रुचि यादव को उम्रकैद की सजा देने की मांग भी उठाई है।
उत्तर प्रदेश के महेशगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर
विवादित वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने में सवर्ण आर्मी की शिकायत पर रुचि यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक पर प्रसारित वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है।
पहले भी विवादों में रह चुकी हैं रुचि यादव
प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर क्षेत्र की रहने वाली बताई जाने वाली बिरहा गायिका रुचि यादव इससे पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। इसी वर्ष फरवरी में होली के अवसर पर बिरहा गीत के माध्यम से उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर उनका विरोध हुआ था। उस दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।
अब महाकाल की नगरी में विरोध की तैयारी
भगवान शिव और भगवान विष्णु पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अब महाकाल की नगरी उज्जैन में ब्राह्मण समाज प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। समाज ने गायिका के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रदर्शन की तारीख और स्थान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, पूरे विवाद पर गायिका रुचि यादव का पक्ष भी सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!