खबर
Top News

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!: शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 नवंबर 2026, 4:36 pm
शेयर करें:
मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!

एएसआई की सफाई- 500 रुपए के नोट के छुट्टे लिए थे; वीडियो ने पुलिस और शराब कारोबारियों के बीच कथित सांठगांठ पर उठाए गंभीर सवाल

खुलासा फर्स्ट, सतना।
मध्यप्रदेश में शराब से जुड़ी मौतों और लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के बीच अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। देवास और सागर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कथित जहरीली शराब से लोगों की मौत के मामलों में जांच चल रही है। कई परिवार अपने अपनों को खो चुके हैं।

ऐसे संवेदनशील माहौल में सतना जिले के कोटर की एक लाइसेंसी शराब दुकान पर पुलिस अधिकारी का सेल्समैन से रुपए लेते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने संबंधित एएसआई को लाइन अटैच कर जांच के निर्देश दिए हैं।

एक तरफ शराब से जुड़े मामलों में लोगों की जान जा रही है, दूसरी तरफ शराब दुकानों पर पुलिसकर्मियों के संदिग्ध लेनदेन के वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि अपराध रोकने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, कहीं उन्हीं के लिए अपराध अतिरिक्त कमाई का जरिया तो नहीं बनता जा रहा है?

शराब दुकान पर रुपए लेते दिखाई दिए एएसआई
सतना जिले के कोटर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे लाइसेंसी शराब दुकान के सेल्समैन से रुपयों का लेनदेन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर एसपी हंसराज सिंह ने एएसआई वीरेंद्र चौबे को लाइन अटैच कर दिया है। पूरे मामले की जांच हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज दीक्षित को सौंपी गई है।

500 के नोट के छुट्टे लेने की सफाई, लेकिन वीडियो पर उठ रहे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई वीरेंद्र चौबे ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें छुट्टे पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने सेल्समैन को 500 रुपए का नोट दिया था और बदले में छोटे नोट लिए थे। संभव है कि एएसआई की सफाई सही हो, लेकिन वीडियो में नोटों की गड्डी जैसी दिखाई दे रही रकम को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

आखिर 500 रुपए के छुट्टे लेने के लिए कितने नोटों का लेनदेन हुआ? क्या वीडियो में पूरा लेनदेन रिकॉर्ड हुआ है? इन तमाम सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकेगा।

देवास और सागर में मौतों के बाद भी नहीं बदले हालात?
प्रदेश में शराब से जुड़ी घटनाओं ने पहले ही पुलिस, आबकारी विभाग और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर रखा है। देवास में कथित जहरीली शराब से कई लोगों की जान जा चुकी है। सागर में भी शराब से जुड़ी संदिग्ध मौतों के मामले सामने आए हैं।

इन घटनाओं के बाद शराब दुकानों की नियमित जांच, शराब की गुणवत्ता की निगरानी और अवैध कारोबार पर सख्ती की जरूरत है। ऐसे समय में किसी पुलिस अधिकारी का शराब दुकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में रुपए लेते दिखाई देना व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

गश्त और जांच के नाम पर कहीं अतिरिक्त कमाई का इंतजाम तो नहीं?
शराब कारोबार की निगरानी के नाम पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय है। लेकिन सवाल यह है कि कहीं गश्त, जांच और कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली का तंत्र तो नहीं चल रहा है?

यदि शराब कारोबारियों से नियमित रूप से रकम वसूली जाती है और बदले में उन्हें कार्रवाई से बचाया जाता है, तो यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ भी है। ऐसे आरोपों की गंभीरता से जांच होना जरूरी है।

कुछ अपराध करते हैं, कुछ अपराध रोकने की आड़ में अपराध करते हैं!
अपराधियों पर कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी है। लेकिन जब कानून के रखवाले ही संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई देने लगें, तो पूरी व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर होता है। अपराध करने वालों से कथित वसूली और उन्हें संरक्षण देने की प्रवृत्ति यदि किसी स्तर पर मौजूद है, तो इससे अपराध खत्म होने के बजाय और फलता-फूलता है।

सवाल यह भी है कि कहीं अपराध पर अंकुश लगाने के बजाय उसे कमाई का साधन बनाने की मानसिकता तो विकसित नहीं हो रही है?

शराब कारोबारियों के प्रभाव में पुलिस, आबकारी और पूरा सिस्टम?
शराब कारोबारियों को कथित संरक्षण मिलने के आरोपों की भी जांच जरूरी है। आखिर शराब से जुड़ी गंभीर घटनाओं के बावजूद निगरानी तंत्र की खामियां बार-बार सामने क्यों आती हैं? जिम्मेदार विभाग समय रहते अनियमितताओं को क्यों नहीं पकड़ पाते?

यदि पुलिस और आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारी शराब कारोबारियों के प्रभाव में काम कर रहे हैं, तो ऐसी सांठगांठ को उजागर करना आवश्यक है। केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को समाप्त करने के बजाय संरक्षण देने वाले पूरे तंत्र की जांच होनी चाहिए।

शिकायत करने वाले ग्राहकों को डराने-धमकाने के आरोपों की भी हो जांच
शराब की गुणवत्ता, अधिक कीमत पर बिक्री या अन्य अनियमितताओं की शिकायत करने वाले ग्राहकों को डराने-धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने जैसे गंभीर आरोपों की भी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

यदि शिकायतकर्ता को ही परेशान किया जाता है और कारोबारियों को संरक्षण मिलता है, तो आम आदमी आखिर अपनी शिकायत लेकर किसके पास जाएगा? शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

सिर्फ लाइन अटैच करने से खत्म नहीं होंगे सवाल
सतना एसपी ने वीडियो सामने आने के बाद एएसआई को लाइन अटैच कर जांच के निर्देश दिए हैं। लेकिन जांच केवल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लेनदेन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। संबंधित शराब दुकान के सीसीटीवी फुटेज, लेनदेन की वास्तविक रकम और पुलिसकर्मी की सफाई की भी पड़ताल होनी चाहिए।

प्रदेश में शराब से जुड़ी मौतों के बीच यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि शराब कारोबार की निगरानी करने वाले अधिकारी किसी भी तरह के अवैध लेनदेन या संरक्षण देने में शामिल न हों।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब शराब लोगों की जिंदगी छीन रही है, तब जिम्मेदार तंत्र उसकी निगरानी कर रहा है या उसकी आड़ में कमाई के रास्ते तलाश रहा है?

संबंधित समाचार

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप
Top News

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

1 minute ago
मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत
Top News

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

6 minutes ago
वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

about 1 hour ago
बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला
Top News

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

about 1 hour ago
पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस
Top News

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

about 2 hours ago
देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत
Top News

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर
Top News

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

about 2 hours ago
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश
Top News

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
Top News

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

about 3 hours ago
पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम
Top News

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

about 3 hours ago
पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था
Top News

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका
Top News

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

about 3 hours ago
देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज
Top News

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

about 3 hours ago
प्रेम विवाह कर बसाया था संसार
Top News

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

about 3 hours ago
फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन
Top News

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ
Top News

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

about 3 hours ago
सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज
Top News

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

about 3 hours ago
संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत
Top News

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!