वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ: लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
लाड़ली बहना योजना की राशि से क्या खरीदें और चुनाव में किसे वोट दें, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे ने ग्रामीण महिलाओं से बातचीत के दौरान दोनों बातें कह डालीं। विधायक ने महिलाओं को योजना की राशि से खूब अंडे, मुर्गा और मछली खाने, बच्चों को खिलाने और स्वस्थ रहने की सलाह दी। साथ ही कमल को वोट देने की बात भी कही। विधायक की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया है।
मेले से लौट रहे थे विधायक, रास्ते में रुकवाई कार
वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। विधायक राजकुमार कर्राहे लांजी क्षेत्र के आलीटोला में आयोजित रानी तिलका देवी के मेले से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ आदिवासी महिलाओं और बच्चों को देखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और बातचीत शुरू कर दी। विधायक ने महिलाओं से पूछा कि क्या खा रही हो? इस पर एक महिला ने जवाब दिया कि वह नहीं, बल्कि बच्चे खा रहे हैं।
सेहत की सलाह के साथ वोट की बात
बातचीत के दौरान विधायक ने महिलाओं से पूछा कि लाड़ली बहना योजना की राशि मिल रही है या नहीं। महिलाओं के हां कहने पर विधायक ने उन्हें इस राशि से खूब अंडे, मुर्गा और मछली खाने तथा बच्चों को भी खिलाने की सलाह दी।
इसी बातचीत में उन्होंने कमल को वोट देने की बात भी कही। सेहत और सियासत से जुड़ी विधायक की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
विधायक की सफाई- पूरी बात रिकॉर्ड नहीं हुई
वीडियो वायरल होने के बाद विधायक राजकुमार कर्राहे ने सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था। वे हमेशा पौष्टिक भोजन करने की सलाह देते हैं।
विधायक के मुताबिक, उन्होंने महिलाओं से पानी पीने और शराब नहीं पीने की बात भी कही थी, लेकिन बातचीत का आखिरी हिस्सा वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो पाया।
भाजपा से आप और फिर भाजपा में हुई थी वापसी
राजकुमार कर्राहे ने अपनी राजनीतिक पारी भाजपा से शुरू की थी। बाद में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी भाजपा में वापसी हुई और पार्टी ने उन्हें लांजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया।
उस समय भाजपा के पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने कर्राहे को टिकट दिए जाने का विरोध भी किया था। अब लाड़ली बहना योजना को लेकर दिया गया उनका बयान एक बार फिर चर्चा में है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
लांजी से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक ग्रामीण महिलाओं से लाड़ली बहना योजना की राशि से अंडे, मुर्गा और मछली खाने तथा बच्चों को भी खिलाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कमल को वोट देने की बात भी कही। वीडियो सामने आने के बाद विधायक ने सफाई दी है कि उनकी पूरी बातचीत रिकॉर्ड नहीं हो सकी थी।
संबंधित समाचार

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!