बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला: अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

चार महिलाएं और दो बच्चे घायल, गर्भवती महिला भी चपेट में आई; प्रबंधन का दावा- गाड़ी चलाते समय डॉक्टर को आए चक्कर
खुलासा फर्स्ट, हरदा।
जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर की कार बेकाबू होकर वहां मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे में चार महिलाएं और दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है, जो सोनोग्राफी कराने अस्पताल पहुंची थी।
हादसे के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने कार के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
लोगों को टक्कर मारते हुए दीवार से जा भिड़ी कार
घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. सुभाष सोनकर अपनी कार क्रमांक MP 07 ZM 6890 से अस्पताल परिसर से बाहर निकल रहे थे।
इसी दौरान अचानक कार बेकाबू हो गई और वहां मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई। कार पर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ था।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की।
बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला, अब खुद अस्पताल में भर्ती
घायल चंदन ने बताया कि वे आवन से अपनी गर्भवती बहू की सोनोग्राफी कराने जिला अस्पताल आई थीं। दोनों अस्पताल के पास खड़ी थीं, तभी अचानक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चंदन के एक पैर में पहले हुए हादसे के कारण प्लास्टर चढ़ा हुआ था।
अब इस दुर्घटना में उनका दूसरा पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को उठाकर उसके नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शी ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
मौके पर मौजूद समाजसेवी धर्मवीर सिंह ढिल्लो के मुताबिक, कार तेज गति से आई और चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका।
इसकी चपेट में महिलाएं और बच्चे आ गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में वाहनों की आवाजाही और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
प्रबंधन की सफाई- डॉक्टर को गाड़ी चलाते समय आए चक्कर
घटना को लेकर डॉ. आरएल धाकड़ ने बताया कि कार चला रहे डॉ. सुभाष सोनकर को चक्कर आ रहे थे।
इसी वजह से उनका वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि डॉ. सोनकर के पास चालक है, लेकिन बुधवार को वे स्वयं कार चला रहे थे।
गर्भवती महिला की जांच की, फिलहाल खतरे से बाहर
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, हादसे में घायल गर्भवती महिला की जरूरी चिकित्सकीय जांच कर ली गई है।
फिलहाल वह खतरे से बाहर है। अन्य घायलों का भी उपचार किया जा रहा है।
डॉक्टर की बिगड़ी तबीयत या वाहन चलाने में लापरवाही, निष्पक्ष जांच की मांग
घटना के बाद घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि हादसा डॉक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुआ या वाहन चलाने में लापरवाही बरती गई। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!