संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत: डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, चली गई थी आंखों की रोशनी; मृतकों का बताया जा रहा आंकड़ा 14 तक पहुंचा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
खुलासा फर्स्ट, देवास।
चंदाना-बिंजाना के संदिग्ध जहरीली शराब कांड से जुड़े एक और पीड़ित की मौत की खबर सामने आई है। करीब डेढ़ महीने से बीमार राकेश जेठीवाल ने बुधवार सुबह इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी और आंखों की रोशनी भी चली गई थी। राकेश की मौत के साथ इस घटनाक्रम से जोड़ी जा रही मौतों का आंकड़ा 14 बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की चिकित्सकीय पुष्टि होना बाकी है।
12 अक्टूबर को पी थी शराब, दस दिन वेंटिलेटर पर रहे
परिजनों के अनुसार, राकेश ने 12 अक्टूबर को शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए इंदौर के अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते उन्हें करीब दस दिनों तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था।
स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया था। हालांकि, अस्पताल में नियमित जांच और उपचार का सिलसिला जारी था।
आंखों की रोशनी गई, सुनने की क्षमता भी हुई प्रभावित
परिजनों का कहना है कि बीमारी के दौरान राकेश की आंखों की रोशनी चली गई थी। उन्हें सुनने में भी परेशानी होने लगी थी। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। बड़े भाई दीपक और मां उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पहले भी सामने आए थे आंखों की रोशनी जाने के मामले
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में सितंबर और अक्टूबर के दौरान 13 लोगों की संदिग्ध मौतों की खबर सामने आई थी। कई मृतकों के परिजनों ने शराब पीने के बाद उल्टी, चक्कर आने और आंखों की रोशनी जाने जैसे लक्षणों की जानकारी दी थी।
जिला प्रशासन ने शुरुआत में जहरीली शराब से मौत के दावों को खारिज किया था। बाद में उज्जैन संभागायुक्त के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई।
कलेक्टर-एसपी बदले गए, आबकारी अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद तत्कालीन देवास कलेक्टर ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत का तबादला किया गया था। आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित भी किया गया था। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुरुआती जांच में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निगाहें
राकेश की मौत के बाद एक बार फिर चंदाना-बिंजाना में हुई संदिग्ध मौतों का मामला चर्चा में आ गया है। परिजन उनकी बीमारी को शराब के सेवन से जोड़ रहे हैं। हालांकि, राकेश की मौत जहरीली शराब के कारण हुई या किसी अन्य चिकित्सकीय जटिलता के चलते, इसका स्पष्ट जवाब पोस्टमार्टम और संबंधित जांच रिपोर्ट से ही मिल सकेगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!