वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर: मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तीन जागरूक नागरिकों विकास गुप्ता, आयुष दाक और सिद्धार्थ जैन को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
तीनों ने इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करने में सराहनीय योगदान दिया है।
10 दिनों में जुड़े 14,931 नए यूजर
इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के प्रति नागरिकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। 14 से 24 नवंबर 2026 तक ऐप पर 14,931 नए यूजर पंजीकृत हुए हैं। इसके साथ ही कुल पंजीकृत यूजर की संख्या बढ़कर 23,531 हो गई है।
3,648 शिकायतें मिलीं, 1,516 मामलों में चालानी कार्रवाई
ट्रैफिक साथी ऐप के सिविलियन रिपोर्ट फीचर के माध्यम से 14 से 24 नवंबर तक नागरिकों ने यातायात नियमों के उल्लंघन और यातायात संबंधी समस्याओं की 3,648 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 1,516 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई, जबकि 382 मामलों में यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुचारू कराई। शेष शिकायतों से संबंधित क्षेत्रों और विभागों को अवगत कराया गया।
टीआई अरविंद दांगी और आरक्षक नेहा मिश्रा भी सम्मानित
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से यातायात पुलिस की कार्रवाई के प्रभावी प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद दांगी तथा ट्रैफिक साथी ऐप पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण में सराहनीय योगदान देने वाली महिला आरक्षक 4726 नेहा मिश्रा को भी पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
यातायात सुधार प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना पुलिस के साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ट्रैफिक साथी ऐप नागरिकों को यातायात प्रबंधन से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने नागरिकों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने, दूसरों को प्रेरित करने और ऐप के माध्यम से यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन राजेश त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश दंडोतिया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित नागरिकों और पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाया।
संबंधित समाचार

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!