पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम: नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ढाई साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। घर में खेल रही बच्ची ने बाथरूम साफ करने के लिए रखा एसिड पानी समझकर पी लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में बच्ची को एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान ढाई वर्षीय वंशिका पुत्री सुनील लोधी के रूप में हुई है।
घर के काम में व्यस्त थी मां, बाहर बैठे थे पिता
चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर वंशिका घर में खेल रही थी। उसके पिता सुनील घर के बाहर बैठे हुए थे, जबकि मां गेहूं बीनने में व्यस्त थी। इसी दौरान मासूम खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंच गई। वहां रखी एसिड की बोतल को उसने पानी समझकर उठा लिया और पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
रोते हुए पिता के पास पहुंची मासूम
एसिड पीने के बाद वंशिका के गले में तेज जलन होने लगी। वह रोते हुए अपने पिता के पास पहुंची। बच्ची के मुंह से झाग निकलता देख परिजन घबरा गए। जब उन्हें एसिड पीने की जानकारी मिली तो वे तत्काल उसे नजदीकी गीतांजलि अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद नहीं बच सकी जान
निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मासूम की जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन मंगलवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
तीन बहनों में सबसे छोटी थी वंशिका
परिजनों के मुताबिक, सुनील लोधी मूल रूप से अशोकनगर जिले के रहने वाले हैं। पिछले सात वर्षों से वे इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर सेंट्रिंग और मिस्त्री का काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां थीं, जिनमें वंशिका सबसे छोटी थी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी लेकर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!