वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर: नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रूप ले चुका है। नगर निगम कर्मचारियों और सब्जी विक्रेताओं के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट समेत सात लोगों को हिरासत में लिया। कोर्ट में पेशी के लिए ले जाए जाने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की कार्रवाई और भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए।
लिखित आदेश देते तो खुद हटवा देती मंडी
नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम के रिमूवल दस्ते को गुंडों की गैंग बताते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों से मंडी हटाने का लिखित आदेश मांगा था। यदि अधिकारी लिखित आदेश दे देते तो वे खुद मंडी हटवा देतीं।
मिमरोट ने कहा कि ब्रिज के नीचे खुले मैदान में सब्जी विक्रेता अपना व्यवसाय कर रहे थे। इससे यातायात भी बाधित नहीं हो रहा था। संविधान प्रत्येक नागरिक को रोजगार का अधिकार देता है। उन्होंने भाजपा नेताओं के अहंकार के चलते कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही कार्रवाई के दौरान महिलाओं से धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने की बात भी कही।
पुलिस की पकड़ में थे, पीछे से मारी लात
कांग्रेस नेता राजू भदौरिया ने आरोप लगाया कि जब पुलिस ने उन्हें और नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को पकड़ रखा था, तब पुलिस के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीछे से लात मारी और थप्पड़ मारने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस की वर्दी में भाजपा नेताओं के शामिल होने का भी संदेह जताया।
प्रदेश नेतृत्व को दी जानकारी, जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे
भदौरिया ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को दे दी गई है। सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में यदि जेल भी जाना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।
मंडी हटाने के बाद से जारी है टकराव
दरअसल, फूटी कोठी ब्रिज के नीचे लगने वाली सब्जी मंडी को नगर निगम ने हटाने की कार्रवाई की थी। इसके विरोध में कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव भी किया था।
इधर, सब्जी और फल विक्रेता दोबारा चौराहे के आसपास टाट-पट्टी बिछाकर व्यवसाय करने लगे थे। बुधवार को निगम कर्मचारियों और विक्रेताओं के बीच विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कांग्रेस नेताओं को थाने से कोर्ट ले जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
संबंधित समाचार

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!