फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन: रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
फर्जी प्रॉपर्टी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से 30 से 35 करोड़ रुपए का लोन लेने के आरोपी बिल्डर दंपती संदीप रमतानी और संगीता रमतानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बैंकों से हासिल करोड़ों रुपए की रकम का इस्तेमाल शानो-शौकत भरी जिंदगी जीने में किया। अयोध्या नगर थाना पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने उनकी पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दी है।
सोमवार को पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच और पूछताछ के लिए तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी। न्यायालय ने दो दिन की रिमांड मंजूर की। इसके तहत दोनों आरोपी 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।
फर्जी प्रॉपर्टी दस्तावेजों के सहारे लिया करोड़ों का लोन
पुलिस के मुताबिक, बिल्डर दंपती ने कथित तौर पर संपत्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग बैंकों से करोड़ों रुपए का लोन हासिल किया गया। आरोप है कि लोन से मिली रकम का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने के बजाय निजी शौक और ऐशो-आराम पर किया गया। पुलिस अब फर्जी दस्तावेजों से लेकर बैंक खातों में हुए लेनदेन तक की पड़ताल कर रही है।
एक बार में खरीदते थे लाखों रुपए के कपड़े
पुलिस पूछताछ और जांच में बिल्डर दंपती की आलीशान जीवनशैली से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भोपाल के बैरागढ़ और न्यू मार्केट स्थित दुकानों से एक बार में लाखों रुपए के कपड़े खरीदते थे। महंगे कपड़ों और अन्य निजी शौक पर कथित तौर पर लोन से हासिल रकम खर्च की जाती थी। पुलिस अब इन खर्चों और रकम के स्रोतों की जांच कर रही है।
प्रॉपर्टी डीलर ने दो साल पहले दर्ज कराई थी शिकायत
करीब दो साल पहले प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूद ने अयोध्या नगर थाने में संदीप रमतानी और संगीता रमतानी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। लंबे समय से उनकी तलाश कर रही पुलिस ने कुछ दिन पहले दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
आखिर फर्जी दस्तावेजों पर कैसे मंजूर हुआ करोड़ों का लोन?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल बैंकों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को लेकर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती ने किन-किन बैंकों से लोन लिया और कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इतनी बड़ी रकम कैसे स्वीकृत हो गई। लोन मंजूर करने से पहले संपत्तियों और उनसे संबंधित दस्तावेजों की जांच किस स्तर पर हुई थी, यह भी जांच का विषय है।
बैंक कर्मचारियों से भी हो सकती है पूछताछ
करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी के इस मामले में संबंधित बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस जरूरत पड़ने पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि लोन स्वीकृत करने की प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी या किसी की मिलीभगत थी।
करोड़ों की रकम कहां गई, तलाश रही पुलिस
अतिरिक्त रिमांड के दौरान पुलिस का मुख्य ध्यान लोन से हासिल रकम के इस्तेमाल और बैंकिंग लेनदेन पर रहेगा। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किन खातों में पहुंची, किन लोगों को भुगतान किया गया और उसका इस्तेमाल कहां-कहां हुआ। मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!