सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज: रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सराफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 9,103 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 3,653 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसके साथ ही सोना 1.21 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, सोना और चांदी दोनों अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, मुनाफावसूली और औद्योगिक मांग में कमी जैसे कारक कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।
रिकॉर्ड स्तर से 2.37 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी
एक समय 3.80 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी चांदी अब 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इस तरह अपने उच्चतम स्तर से चांदी करीब 2.37 लाख रुपए यानी लगभग 63 फीसदी सस्ती हो चुकी है। वहीं, 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना अब करीब 55 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।
इन तीन कारणों से सोने की कीमतों पर दबाव
अमेरिकी डॉलर की मजबूती : डॉलर मजबूत होने पर अन्य देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे मांग प्रभावित होती है और कीमतों पर दबाव बढ़ता है।
ब्याज दरों का असर : अमेरिका में ब्याज दरें अधिक रहने पर निवेशकों का रुझान बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट की ओर बढ़ सकता है। इससे सोने की निवेश मांग प्रभावित होती है।
बड़े निवेशकों की मुनाफावसूली : सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों की बिकवाली भी गिरावट की एक संभावित वजह है।
चांदी की कीमतों में गिरावट के तीन प्रमुख कारण
औद्योगिक मांग में कमी : चांदी का इस्तेमाल सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और विभिन्न उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है। औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती आने से इसकी मांग प्रभावित होती है।
आपूर्ति बढ़ने का असर : अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का उत्पादन और उपलब्धता बढ़ने पर कीमतों में गिरावट की स्थिति बन सकती है।
सोने की गिरावट का प्रभाव : अंतरराष्ट्रीय बाजार में अक्सर सोने और चांदी की कीमतों में एक जैसा रुझान देखने को मिलता है। सोने में बिकवाली बढ़ने का असर चांदी पर भी पड़ सकता है।
अलग-अलग शहरों में क्यों अलग होते हैं भाव?
देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। इसके पीछे परिवहन खर्च, सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय मांग, आपूर्ति और सराफा कारोबारियों के पास उपलब्ध पुराने स्टॉक की खरीद कीमत जैसे कई कारण होते हैं। इसके अलावा जीएसटी और आभूषणों की बनवाई का शुल्क जुड़ने से ग्राहकों को चुकानी वाली अंतिम कीमत भी बढ़ जाती है।
किश्तों में खरीदारी करने की सलाह दे रहे विशेषज्ञ
कमोडिटी विशेषज्ञ अजय केडिया के मुताबिक, सोने और चांदी की खरीदारी एक साथ करने के बजाय अलग-अलग चरणों में की जा सकती है। कुछ खरीदारी अभी और शेष 15 से 20 दिनों के अंतराल पर करने की रणनीति अपनाई जा सकती है। उनका मानना है कि निवेशकों को एक-दो महीने के बजाय छह महीने से एक साल की अवधि को ध्यान में रखना चाहिए।
सोना खरीदते समय हॉलमार्क की जांच जरूर करें
सोने के आभूषण खरीदते समय भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का हॉलमार्क और छह अंकों वाला अल्फान्यूमेरिक एचयूआईडी कोड जरूर जांचना चाहिए। इसके माध्यम से आभूषण की हॉलमार्किंग संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा सोने का वजन, शुद्धता, कैरेट, बनवाई शुल्क और खरीदारी के दिन का बाजार भाव भी जांचना चाहिए।
असली चांदी की पहचान के लिए इन बातों का रखें ध्यान
शुद्ध चांदी सामान्यतः चुंबक से नहीं चिपकती है। इसकी ताप संचरण क्षमता अधिक होने के कारण इस पर रखी बर्फ तेजी से पिघल सकती है। चांदी पर समय के साथ काली परत भी जम सकती है। हालांकि, इन घरेलू तरीकों से चांदी की शुद्धता की पूरी तरह पुष्टि नहीं की जा सकती है। इसके लिए प्रमाणित हॉलमार्क और अधिकृत जांच केंद्र की मदद लेना बेहतर है।
संबंधित समाचार

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!