वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ: भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने को लेकर बुधवार सुबह हुए हंगामे के बीच कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को किसी ने लात मार दी। यह घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस बल प्रयोग करते हुए पार्षद को हिरासत में ले रही थी। पुलिस और पार्षद के बीच झड़प तथा धक्का-मुक्की के दौरान किसी ने उन्हें लात मारी। हालांकि, लात मारने वाला कौन था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में पहुंचे थे पार्षद
नगर निगम की टीम बुधवार सुबह फूटी कोठी ब्रिज के नीचे संचालित सब्जी मंडी को हटाने पहुंची थी। कार्रवाई का विरोध कर रहे सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया भी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
पुलिस कार्रवाई के बीच किसने मारी लात?
पार्षद को हिरासत में लेने के दौरान मौके पर अफरातफरी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी बीच किसी ने पार्षद को लात मार दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई इस घटना में लात मारने वाले व्यक्ति की पहचान होना बाकी है।
नेता प्रतिपक्ष और पार्षद को थाने में बैठाया
पुलिस ने कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को द्वारकापुरी थाने में बैठाया है। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का थाने पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
मंडी हटाने की कार्रवाई फिलहाल रुकी
शनिवार से जारी मंडी विवाद के बीच बुधवार को एक बार फिर पुलिस, निगम अमले और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी। विरोध और हंगामे के चलते नगर निगम ने फिलहाल मंडी हटाने की कार्रवाई रोक दी है। पार्षद को लात मारे जाने की घटना और पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग को लेकर अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
संबंधित समाचार

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!