प्रेम विवाह कर बसाया था संसार: जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
प्रेम विवाह के बाद पत्नी और दो बच्चों के साथ गृहस्थी चला रहे 26 वर्षीय यदुसूदन बरेठा की जहरीली दवा पीने के बाद मौत हो गई। मंगलवार शाम उसकी तबीयत बिगड़ने पर पत्नी उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीली दवा पी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। वहीं, बड़े भाई ने मौत के पीछे किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेम विवाह के बाद संभाली थी दो बच्चों की जिम्मेदारी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरास निवासी यदुसूदन ने खंडवा जिले के ग्राम गंभीर की एक महिला से प्रेम विवाह किया था। महिला का पहले से एक बेटा था। विवाह के बाद दोनों की एक बेटी भी हुई।
बड़े भाई गरीबदास बरेठा के मुताबिक, यदुसूदन पत्नी और दोनों बच्चों के साथ खिरकिया में किराए के मकान में रहता था। वह गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचता था। परिजनों के अनुसार, पिछले तीन महीने से वह ग्राम गंभीर में रह रहा था।
जहरीली दवा पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
मंगलवार शाम यदुसूदन ने अज्ञात कारणों से जहरीली दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर पत्नी उसे किल्लोद अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
पहले पिता को खोया, अब छोटे भाई की मौत
यदुसूदन दो भाइयों में छोटा था। वर्ष 2020 में उसके पिता की मौत हो गई थी। बड़े भाई गरीबदास ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक यदुसूदन की मौत हो चुकी थी। उन्होंने भाई की मौत के पीछे किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
आखिर क्यों पी जहरीली दवा?
पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे यदुसूदन ने किन परिस्थितियों में जहरीली दवा पी, यह अभी जांच का विषय है। किसी पारिवारिक विवाद की भी पुष्टि नहीं हुई है। बड़े भाई की आशंका के बीच पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
संबंधित समाचार

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!