वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित: पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया। बुधवार को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है।
साइबर पोर्टल पर बेहतर कार्रवाई के लिए सम्मान
तेजाजी नगर थाने के आरक्षक बादल पाटीदार और लसूड़िया थाने के आरक्षक बालू सिंह को साइबर पोर्टल पर बेहतर कार्रवाई और सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
आरोपियों की प्रोफाइलिंग में उत्कृष्ट कार्य
छत्रीपुरा थाने के संतोष राठौर, एरोड्रम थाने के माखन सिंह, एमजी रोड थाने के सिओम सिंह और परदेशीपुरा थाने के शिवेंद्र कुमार को आरोपियों की प्रोफाइलिंग में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाए पुलिस के कार्य
निरीक्षक अरविंद दांगी, आरक्षक ऋषिराज ठाकुर, अमन श्रीवास्तव, गौरव परमार, प्रधान आरक्षक गोवर्धन बघेल और आरक्षक राकेश प्रजापति को सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के सराहनीय कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
शिकायतों के त्वरित निराकरण पर नेहा मिश्रा सम्मानित
यातायात थाने की महिला आरक्षक नेहा मिश्रा को इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की।
संबंधित समाचार

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल

देखिये इस प्रदेश के मंत्री का ऐसा अंदाज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेम विवाह कर बसाया था संसार:जहरीली दवा पीने से युवक की मौत; भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन:रकम से करते थे ऐशो-आराम; बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में, दो साल से चल रहे थे फरार

वीडियो देखिये, खूब अंडा-मुर्गा खाओ कमल को वोट लगाओ:लाड़ली बहना की राशि खर्च करने का तरीका समझा गए विधायक राजकुमार कर्राहे

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज:रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 63 और सोना 32 फीसदी नीचे आया

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!