खबर
Top News

डिवाइडर के पास खड़े युवक के साथ अचानक यह क्या हुआ: कहां जा रहा था; अस्पताल ले जाने पर क्या हो गया

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जनवरी 2026, 9:01 पूर्वाह्न
260 views
शेयर करें:
डिवाइडर के पास खड़े युवक के साथ अचानक यह क्या हुआ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ इलाके में सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सड़क पार करने के दौरान एक युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

उपचार के दौरान दम तोड़ दिया
युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भाटखेड़ी निवासी था युवक
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील (21 वर्ष) पिता कैलाश डाबर निवासी भाटखेड़ी राऊ के रूप में हुई है।

डिवाइडर के पास खड़ा था
सोमवार रात करीब 8 बजे सुनील घर जाने के लिए सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़ा था।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
तभी तेज रफ्तार कार MP09 TX 8942 ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी । इसके बाद कार ने सुनील को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने जब्त की कार
हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

लोडिंग वाहन पर करता था काम
सुनील लोडिंग वाहन पर काम करता था। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है।

खंडवा रोड पर भी युवक की मौत
एक अन्य हादसे में खंडवा रोड पर सावन (19 वर्ष) पिता हुकुम निवासी ग्राम भगोरा की मौत हो गई। सावन बाइक से आ रहा था, तभी एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!