खबर
Top News

देश के नायकों के साथ यह कैसा बर्ताव: गोल्ड जीतकर ई-रिक्शा से पोल ढोते दिखे चैंपियन; खेल व्यवस्था पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 1:14 pm
शेयर करें:
देश के नायकों के साथ यह कैसा बर्ताव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रांची में आयोजित फेडरेशन कप में मध्य प्रदेश अकादमी भोपाल के दो युवा खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.45 मीटर की शानदार छलांग लगाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया।

प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल
लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कुछ ही घंटों बाद सामने आई एक तस्वीर ने खेल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। दोनों खिलाड़ी अपने 5 मीटर लंबे फाइबरग्लास पोल को खुद एक साधारण ई-रिक्शा में रखकर होटल ले जाते दिखाई दिए।

रिकॉर्डधारक खिलाड़ियों को अपने उपकरण खुद ढोने पड़े
पोल वॉल्ट में इस्तेमाल होने वाले फाइबरग्लास पोल बेहद महंगे और नाजुक होते हैं। इनमें हल्की सी क्षति भी खिलाड़ी के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। बावजूद इसके, देश के नए रिकॉर्डधारक खिलाड़ियों को अपने उपकरण खुद ढोने पड़े।

एक ही ऊंचाई, फिर भी देव को मिला गोल्ड
प्रतियोगिता में देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार दोनों ने 5.45 मीटर की समान छलांग लगाई थी। हालांकि नियमों के अनुसार देव मीणा को गोल्ड मेडल मिला, क्योंकि उन्होंने यह ऊंचाई कम प्रयासों में पार की थी। कुलदीप कुमार को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

गांव से निकलकर बने देश के नंबर वन
19 वर्षीय देव कुमार मीणा मध्य प्रदेश के खातेगांव तहसील के छोटे से गांव सिल्फोड़खेड़ा के रहने वाले हैं। वे लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

फरवरी 2025 में उत्तराखंड नेशनल गेम्स में 5.32 मीटर
अप्रैल 2025 में नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5.35 मीटर
अब रांची में 5.45 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
देव अब भारत के नंबर वन पुरुष पोल-वॉल्ट खिलाड़ी बन चुके हैं।

पहले भी झेल चुके हैं परेशानी
यह पहला मौका नहीं है जब खिलाड़ियों को ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो। जनवरी 2025 में पनवेल रेलवे स्टेशन पर भी देव कुमार मीणा और उनके साथी खिलाड़ियों को लंबे पोल के कारण ट्रेन से उतार दिया गया था। उस दौरान रेलवे स्टाफ के व्यवहार और लगाए गए जुर्माने को लेकर देव का वीडियो भी वायरल हुआ था।

अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि देश के लिए रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों को आखिर बुनियादी सुविधाएं और सम्मान कब मिलेगा।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत
Top News

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

1 minute ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

4 minutes ago
नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़
Top News

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

23 minutes ago
देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’
Top News

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

24 minutes ago
टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग
Top News

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

25 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
Top News

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

39 minutes ago
मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

43 minutes ago
लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त
Top News

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच
Top News

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

about 1 hour ago
गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
Top News

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर हमला
Top News

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

about 1 hour ago
आज महामुकाबला
Top News

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

about 2 hours ago
मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार
Top News

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

about 2 hours ago
23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा
Top News

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

about 2 hours ago
डिलीवरी के बाद महिला की मौत
Top News

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

about 2 hours ago
पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 20 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 20 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!