ये कैसी स्मार्ट सिटी?: दूषित पानी से 23 मौतों पर बोला ये बड़ा नेता- मैं यहां राजनीति करने नहीं आया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद आज इंदौर शहर सियासत का अखाड़ा बन गया है। यहां दूषित पानी से 23 लोगों की मौत हो जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने साफ कहा कि वे यहां राजनीति करने नहीं आए हैं।
सरकार को कठघरे में खड़ा किया
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उल्टा सवाल किया कि ये कैसी स्मार्ट सिटी है, जहां लोगों को पीने का साफ पानी तक नसीब नहीं।
इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल
उन्होंने कहा कि इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल है और सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
राजनीति करने नहीं आया
राहुल गांधी ने साफ कहा कि वो राजनीति करने नहीं, बल्कि अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने आए हैं।
राहुल ने दो टूक कहा कि किसी को ये राजनीति लगे तो लगे, लेकिन लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए।
मैं विपक्ष का नेता हूं। यहां लोगों की मृत्यु हुई है और आज भी उन्हें साफ पानी नहीं मिल रहा है।
डराया जा रहा लोगों को
राहुल ने साफ कहा कि लोगों को डराया जा रहा है ,इंदौर में साफ पानी नहीं मिल रहा है यह है अर्बन मॉडल।
उन्होंने जोड़ा इंदौर में ही नहीं अलग शहरों में भी यही हो रहा है। सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा जिसने यह काम कराया है।
सरकार को इस पर संवेदनशीलता के साथ ठोस कदम उठाने चाहिए।
मीडिया से भी उन्होंने अपील की कि वह पीड़ितों की आवाज को मजबूती से उठाए और उनकी मदद करे।
आज भी साफ पानी नहीं मिल रहा
राहुल बोले कि उनको रहवासियों ने बताया कि ये जो टंकी है ये सिंबल है। आज भी साफ पानी नहीं मिल रहा है। बैन लगा दिया है, लेकिन कुछ दिन में हटा दिया जाएगा और फिर वही पानी दिया जाएगा। लोग कह रहे हैं जो सरकार की जिम्मेदारी है उसे पूरा करे।
कोई गलत मांग तो नहीं कर रहे
राहुल गांधी ने कहा कि स्थानीय लोग किसी गलत मांग के साथ नहीं हैं, बल्कि वे केवल सिस्टमैटिक समाधान और स्थायी रूप से साफ पानी की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पानी देना सरकार की जिम्मेदारी है। यहां के लोग यही कह रहे हैं और मैं उनके समर्थन में खड़ा होने आया हूं।
संबंधित समाचार

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!