खबर
Top News

धर्मांतरण-दुष्कर्म केस की आरोपी बहनों का कैसा कनेक्शन: 20 साल पहले कहां से आया था परिवार; कैसे बन गई सेक्स रैकेट की सरगना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मार्च 2026, 12:42 pm
शेयर करें:
धर्मांतरण-दुष्कर्म केस की आरोपी बहनों का कैसा कनेक्शन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
धर्मांतरण और रेप मामले में गिरफ्तार आरोपी बहनें अमरीन और आफरीन फिलहाल जेल में हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस को लगातार नए और चौंकाने वाले तथ्य मिल रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बहनों का संबंध एक ईरानी डेरे से रहा है। पुलिस इस कनेक्शन से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है।

परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल आई थीं
करीब 20 साल पहले अमरीन और आफरीन अपने परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल आई थीं। बताया जा रहा है कि उनका परिवार वहीं के एक ईरानी कबीले से जुड़ा रहा है। भोपाल आने के बाद उनके पिता ने टेलर की दुकान में काम शुरू किया, जिससे परिवार का गुजारा मुश्किल से चलता था।

पिता की मौत के बाद बदली जिंदगी
साल 2020 में कोरोना काल के दौरान पिता की मौत हो गई। इसके बाद दोनों बहनों ने नौकरी करने का फैसला किया। सबसे पहले अमरीन ने नर्मदापुरम के एक स्पा सेंटर में काम शुरू किया। बाद में उसने अपनी छोटी बहन आफरीन को भी स्पा में नौकरी दिला दी।

दोनों बहनों की कई हाई-प्रोफाइल लोगों से पहचान
पुलिस के मुताबिक, स्पा में काम करने के दौरान दोनों बहनों की कई हाई-प्रोफाइल लोगों से पहचान हुई। धीरे-धीरे वे देह व्यापार के नेटवर्क से जुड़ गईं और बाद में अन्य युवतियों को भी इस धंधे में धकेलने लगीं।

5–7 लड़कियों को धंधे में धकेलने का आरोप
एफआईआर दर्ज कराने वाली दोनों पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी बहनें अब तक 5 से 7 लड़कियों को देह व्यापार में धकेल चुकी हैं। उनका तरीका एक जैसा होता था। वे पहले लड़कियों को बच्चे की देखभाल या घरेलू काम के नाम पर अपने घर में नौकरी देती थीं। इसके बाद उन्हें घुमाने-फिराने और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ले जाती थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ चंदन, बिलाल और चानू उर्फ हाशिम रजा द्वारा दुष्कर्म किया जाता था।

बदनामी का डर दिखाकर चुप करवाती थी
पीड़िताओं का कहना है कि शिकायत करने पर बदनामी का डर दिखाकर उन्हें चुप कराया जाता था। बाद में काम के बहाने उन्हें अहमदाबाद भेज दिया जाता, जहां यासिर नाम का व्यक्ति स्पा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर देह व्यापार के लिए मजबूर करता था।

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी, तीन अभी फरार
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन, आफरीन और चंदन यादव उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं यासिर, बिलाल और चानू फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।

मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने अमरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, लेकिन आफरीन का फोन बरामद नहीं हो सका। पूछताछ के दौरान वह फोन को लेकर पुलिस को लगातार गुमराह करती रही। रिमांड खत्म होने के बाद 26 फरवरी को उसे भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

परिवार की पृष्ठभूमि
अमरीन और आफरीन सहित उनके परिवार में चार बहनें और दो भाई हैं। इनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक भाई मानसिक बीमारी से ग्रस्त बताया जाता है। बिलाल उनका मौसेरा भाई है, जो कथित तौर पर इस पूरे नेटवर्क में शामिल था। वह मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है और कुछ समय से भोपाल में दोनों बहनों के साथ रह रहा था।

इंस्टाग्राम चैट से खुला मामला
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब 22 फरवरी की रात भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां बागसेवनिया थाने पहुंचीं और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 23 फरवरी को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

ड्रग्स और शराब के लिए दबाव का आरोप
पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उन्हें गुजरात और मुंबई ले जाती थीं और वहां अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थीं। साथ ही शराब पीने और एमडी ड्रग्स लेने के लिए भी दबाव डालती थीं।

मोबाइल में मिले संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप
पुलिस को अमरीन के मोबाइल फोन में कई संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप मिले हैं। इनमें कई युवतियों की तस्वीरें भी पाई गई हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस कथित नेटवर्क में चंदन यादव, बिलाल और यासिर सक्रिय रूप से जुड़े थे। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें शुरुआत में उन्हें परिवार के सदस्य की तरह रखती थीं और भरोसा जीतने के बाद धर्म परिवर्तन और अच्छी जगह शादी कराने का झांसा देती थीं।

संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

1 minute ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

15 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

24 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

40 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!