10 रुपये की दूषित मटका कुल्फी ने क्या कहर ढाया: इतने बच्चों की क्या हालत हो गई; दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर/ गरोठ।
मध्य प्रदेश के गरोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटड़ाबुजुर्ग गांव में दूषित मटका कुल्फी खाने से करीब 15 बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए। घटना मंगलवार रात की है, जब गांव के बच्चों ने ठेले पर बिक रही 10 रुपए की मटका कुल्फी खाई और कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
उल्टी, दस्त, पेट दर्द
परिजनों के अनुसार, रात करीब 9 बजे के बाद बच्चों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कुछ मामलों में मुंह से झाग आने जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने लगे। स्थिति बिगड़ने पर परिजन तुरंत बच्चों को इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजस्थान के भवानीमंडी स्थित नवजीवन मेट्रो अस्पताल रेफर किया गया।
आईसीयू में भर्ती
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शिवम (7) और इरशाद (10) की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं, निहारिका (11), दिव्यांशु (7) सहित अन्य बच्चों का इलाज जनरल वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि प्राथमिक जांच में दूषित आइसक्रीम को ही बीमारी का मुख्य कारण माना जा रहा है।
ठेले पर बिक रही थी कुल्फी, पहले भी हो चुके हैं मामले
ग्रामीणों के अनुसार, यह कुल्फी पास के गांव बोलिया में “राधिका मटका कुल्फी सेंटर” नाम से बेची जा रही थी, जिसे ठेले के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाया जाता था। कुल्फी में दूध, इलायची क्रिस्टल पाउडर और पानी मिलाकर तैयार किया जाता था। स्थानीय निवासी कमलेश प्रजापति ने बताया कि पहले भी इस कुल्फी को खाने से बच्चे बीमार पड़े थे, लेकिन तब मामला ज्यादा गंभीर नहीं हुआ था।
नकली दूध का पुराना मामला, जांच पर उठे सवाल
उल्लेखनीय है कि कोटड़ाबुजुर्ग गांव में 12 मार्च को नकली दूध की डेयरी पकड़ी गई थी और पुलिस ने सैंपल जांच के लिए भेजे थे, लेकिन अब तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि कुल्फी बनाने में उसी तरह के मिलावटी या दूषित दूध का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमार बच्चों के घर जाकर हालचाल लिया। जो बच्चे ठीक होकर घर लौट चुके हैं, उनका भी फॉलोअप किया जा रहा है। गरोठ के बीएमओ डॉ. दरबार गोपाल सिंह ने बताया कि कुछ बच्चों का इलाज अभी जारी है और एक बच्चे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिस पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इधर, नायब तहसीलदार रघुनाथ माचार ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
कार्रवाई की तैयारी, खाद्य सुरक्षा पर फोकस
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। कुल्फी के सैंपल लिए जाने और विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं

बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा:कई लीटर बिजली तेल और दो क्विंटल एल्युमिनियम के तार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया:पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

‘रामराजा आपको CM बना दें…’:पूर्व मंत्री के बयान से सियासी हलचल; मंत्री मुस्कुराकर आगे बढ़ीं

रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा:12 साल की बच्ची से रेप; पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी:रहवासियों ने खुद ही फावड़ा-डंडा उठाकर साफ की लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!