ऑटो रिक्शा में बैठाकर व्यापारी के साथ क्या किया: क्यों ले गए सुनसान इलाके में; बैग में क्या रखा हुआ था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बड़नगर से खरीदारी करने आए एक स्टोर्स कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हो गई। बदमाश उसे ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब एक लाख सत्तर हजार रुपए रखे हुए थे।
पुलिस के मुताबिक फरियादी गणेश सिंह सोलंकी रविवार शाम बड़नगर से ट्रेन के जरिए इंदौर पहुंचे थे। वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर उतरे और सियागंज जाने के लिए एक ऑटो किया। ऑटो में पहले से एक युवक बैठा हुआ था। चालक ने कहा कि पहले वह उस युवक को राजबाड़ा छोड़ेगा, उसके बाद गणेश को सियागंज पहुंचा देगा। गणेश ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और ऑटो में बैठ गए।
इसके बाद आरोपी गणेश को लेकर राजकुमार ब्रिज के पास पहुंचे। यहां गणेश को रास्ते को लेकर शंका हुई तो उन्होंने ऑटो रोकने के लिए कहा। इसी दौरान ऑटो चालक और उसके साथी ने विवाद शुरू कर दिया। दोनों ने गणेश को धक्का देकर उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत अपने मालिक को जानकारी दी और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!