छात्रा ने क्या समझकर क्या खा लिया: तबीयत बिगड़ी तो ले गए अस्पताल; फिर क्या हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ईंटखेड़ी इलाके में रहने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा की भभूत समझकर चूहा मारने की दवा खाने से मौत हो गई। घटना 26 जनवरी की बताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले निजी अस्पताल और बाद में हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
12 वीं कक्षा की छात्रा थी
पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान वैष्णवी सेन (17), पुत्री मनोज सेन, निवासी लांबाखेड़ा के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना वाले दिन घर में बने मंदिर में पूजा के बाद उसकी मां ने चूहों की समस्या के चलते मंदिर में ही पाउडरनुमा चूहा मारने की दवा रख दी थी।
चूहा मारने वाली दवा खा ली
कुछ समय बाद वैष्णवी ने भी मंदिर में पूजा की और भभूत समझकर वहीं रखी चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद वह कोचिंग चली गई। लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने लगीं। पूछने पर उसने मां को बताया कि उसने मंदिर में रखी भभूत खाई है, तब परिजनों को दवा खाने की जानकारी हुई।
उपचार के बाद बिगड़ी हालत
परिजन उसे तत्काल भानपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि कुछ दिनों बाद छात्रा की हालत फिर बिगड़ गई, जिसके चलते उसे तीन दिन पहले हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा की 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!