जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव: पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हैदराबाद।
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटे एक आरोपी ने शुक्रवार रात कथित तौर पर छह लोगों की हत्या कर दी।
आरोप है कि उसने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या की, इसके बाद करीब छह किलोमीटर दूर जाकर दुष्कर्म पीड़िता, उसकी मां और नानी को भी मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 16 मई को एक 17 वर्षीय किशोरी ने पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
पहले परिवार को मारा, फिर पहुंचा पीड़िता के घर
आरोपी ने सबसे पहले अपनी 30 वर्षीय पत्नी, चार साल और 18 महीने के दो बेटों की हत्या की। इसके बाद वह दूसरे गांव पहुंचा, जहां उसने दुष्कर्म पीड़िता, उसकी मां और नानी पर हमला कर उनकी भी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
परिवार का आरोप- पहले से दे रहा था जान से मारने की धमकी
पीड़िता के मामा नरेश ने आरोप लगाया कि आरोपी लंबे समय से परिवार को धमका रहा था। उनका कहना है कि दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी को प्रभावी तरीके से हिरासत में नहीं लिया गया और वह जल्द जमानत पर बाहर आ गया।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने दावा किया कि परिवार ने पुलिस को कई बार उसकी गतिविधियों और धमकियों की जानकारी दी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना को रोका जा सकता था। उनका कहना है कि आरोपी के जमानत पर बाहर आने और लगातार धमकियां देने की जानकारी देने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा और सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों, हत्या की परिस्थितियों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!