एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे: मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब डेढ़ साल से पुलिस को चकमा दे रहे एमडी ड्रग्स तस्करी के दो इनामी आरोपियों को आखिरकार इंदौर क्राइम ब्रांच ने मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी 151 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामदगी वाले मामले में फरार थे और इन पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों शाहिद (33) और महफूज (31) को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
इसके पहले क्राइम ब्रांच ने मामले में खालिद हुसैन और नदीम खान को 151 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान शाहिद और महफूज की भूमिका सामने आने के बाद दोनों लगातार फरार चल रहे थे।
पुलिस उनकी तलाश में तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी कर रही थी। आखिरकार दोनों को मंदसौर से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमडी ड्रग्स का स्रोत क्या था, इसकी सप्लाई किन-किन जिलों तक फैली हुई थी और इस नेटवर्क में अभी कौन-कौन लोग सक्रिय हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ में ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।
वहीं क्राइम ब्रांच वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 46 प्रकरण दर्ज कर 99 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन कार्रवाइयों में 22.613 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 24.838 किलोग्राम गांजा, 256.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 2.72 करोड़ रुपए मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!