लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा: जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर लव जिहादी ने एक हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका आरोपी अब जमानत मिलने के बाद फिर से पीड़िता को धमकाने लगा है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, श्रीराम नगर लसूड़िया निवासी 23 वर्षीय युवती ने सोहेल खान के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
तुमने जो किया है, उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा... अब आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई है। पीड़िता का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी फिर से उसे लगातार धमकियां दे रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से संदेश भेजकर कह रहा है कि तुमने जो किया है, उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
इसके अलावा वह लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही डरा-धमका रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ धमकी देने के आरोप में कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस्लाम मानने का बना रहा था दबाव... मामले में पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जिस समय जिहादी सोहेल के साथ थी, उस समय आरोपी ने जबरन हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने के लिए उसके साथ मारपीट की।
उसे इतना मारा कि कई बार तो वह मार खाते-खाते बेहोश हो जाती थी। इसके बाद जिहादी सोहेल कहता था कि अगर उसने इस्लाम नहीं अपनाया तो वह उसे इसी प्रकार मार-मारकर खत्म कर देगा।
इसके बाद पीड़िता ने हिंदू संगठन को सूचना दी और थाने पर जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
सोशल मीडिया पर भी धमकाया
जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले ही सोहेल को हाई कोर्ट ने सशर्त को जमानत दी थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि वह किसी भी प्रकार से पीड़ित पक्ष को न डराएगा, न धमकी देगा। लेकिल जिहादी ने कोर्ट के आदेश की भी परवाह न करते हुए जेल से बाहर आते से ही उसने पीड़िता के मोबाइल पर धमकी देना शुरू कर दिया। धमकी भरे मैसेज में उसने लिखा.. ‘तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी है, अब उस गलती का
अंजाम भुगतना पड़ेगा’। उसे गालियां भी दीं। मामले में हिंदू संगठन ने कल अधिकारियों को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़िता के पक्ष में सुरक्षा की मांग की है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!